UP में टीचर बना हैवान, मासूम छात्र पर 105 बार बरसाए डंडे, बिस्किट देकर कहा- फिर मारूंगा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक निजी स्कूल में शिक्षक का कक्षा दो के छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मारपीट से छात्र की तबीयत बिगड़ गई.उसके दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र को होमवर्क न पूरा करने पर बेरहमी से पीटा
  • बच्चे के शरीर पर डंडों के गंभीर निशान पाए गए और उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार में पूरा चिंतित हो गया
  • परिजनों ने स्कूल संचालक से शिकायत की तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया और शिक्षक ने शिकायत न करने का दबाव बनाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोंडा:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक निजी स्कूल में शिक्षक का कक्षा दो के छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मारपीट से छात्र की तबीयत बिगड़ गई.उसके दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं. बच्चे की हालत देख परिजन आहत हैं. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है.

105 बार किया डंडों से हमला 

बताते चले जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चतरुपुर नकार निवासी राज प्रसाद ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक गोस्वामी क्षेत्र के गुमदहा में संचालित एमआरजी पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है. वह रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था.परिजनों का आरोप है कि होमवर्क पूरा न होने पर विद्यालय के शिक्षक प्रखर सिंह ने अभिषेक की बेरहमी से पिटाई कर दी.पीड़ित पिता के अनुसार, बच्चे को करीब 105 बार डंडे मारे गए हैं. जिससे उसके दोनों पैरों समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. जब इस घटना की शिकायत विद्यालय संचालक माधवराज से की गई तो उन्होंने उल्टा परिजनों को ही डांटकर भगा दिया. आरोप है कि बाद में शिक्षक की तरफ से शिकायत न करने का दबाव भी बनाया गया.

यह भी पढ़ें- रील के लिए फांसी का 'सीन' क्रिएट कर रही थी महिला, अचानक हकीकत में बदल गया नाटक
 

घर पर बताया तो फिर मारेंगे 

पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे बेटे का नाम अभिषेक गोस्वामी है जो कक्षा दो में पढ़ता है. स्कूल में अध्यापक प्रखर सिंह ने होमवर्क न करने पर उसने बेरहमी पिटाई कर दी. हमारे बच्चे को काम न पूरा होने के कारण 105 बार डंडा गिनकर मारा है. जब शाम को हमारा बच्चा घर आया तो बताने लगा कि हमें बिस्किट दी और समझाया कि घर पर मत बताना,नहीं तो कल फिर मारेंगे. वह लंगड़ा कर गया था.हमने कपड़ा उतरवाया तब जाकर सच का पता चल फिर हम स्कूल गए. 

पिता ने आगे बताया कि हमने माधव राज सर से कहा कि हम लड़के को शिक्षा के लिए भेजते हैं और इन्होंने मार-मार कर यह हाल कर दिया. उन्होंने उल्टा लड़के से ही पूछा कि जब मार रहे थे तो आकर हमें क्यों नहीं बताया? अब 10 साल का बच्चा 40 साल के आदमी के सामने क्या कर सकता है? फिर हम चौकी गए. चौकी इंचार्ज ने मास्टर के पिताजी को बुलवाया,तो उनके पिताजी ने हमसे कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते.हमारे लड़के को कोई फांसी नहीं दिलवा सकता. विद्यालय का नाम आर.जी.पब्लिक स्कूल है.यह गुमदहा में है.पुलिस  थाने में FIR दर्ज हुई है.उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि उनको जल्दी से जल्दी पकड़ कर अरेस्ट किया जाए।

यह भी पढ़ें- 'साड़ी के पैसे' कोड वर्ड और कत्ल की खौफनाक साजिश; पति ने ही रची पत्नी की हत्या की कहानी

Advertisement

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

स्कूल प्रिंसिपल माधवराव के मुताबिक आरोपी टीचर स्कूल निकल दिया गया है.जांच की जा रही है. प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. चचरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है.

वहीं अभिषेक दवाचे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 26 को थाना कोतवाली कर्नलगंज गोंडा के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थान एमआरजी स्कूल के अंतर्गत एक घटना सामने आई थी,जिसमें एक 10 वर्ष के छात्र को जो कि कक्षा 2 का स्टूडेंट है, उसको उसके शिक्षक ने अंग्रेजी की कॉपी में होमवर्क ना करने की वजह से बेरहमी से मारा था। इस घटना के संबंध में उसके पिता की ओर से दी हुई लिखित तहरीर में बीएनएस की धारा 115(2),351(3),352 में अभियोग पंजीकृत किया गया व शेष विधिक कार्यवाही जारी है.

Advertisement

गोंडा से अनुराग कुमार सिंह की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bareilly में अवैध मस्जिद पर चलाया जा रहा बुलडोजर | Bulldozer Action | UP News | Breaking News
Topics mentioned in this article