उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम थे, जहां अचानक उन्हें बेचैनी और दर्द महसूस होने लगी. इसके बाद वो बेहोश हो गए. फिलहाल उन्हें मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है.
 

Featured Video Of The Day
NIA का बड़ा खुलासा! पहलगाम हमले के 3 आतंकियों की पहली तस्वीरें आईं सामने!
Topics mentioned in this article