शादी का झांसा, धर्मांतरण का दबाव; बस्ती में 300 महिलाओं से AIMIM नेता की गंदी हरकत, CM योगी तक पहुंची शिकायत

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक़ आरोपी ने उसे किसी दूसरे हॉस्पिटल में ज्यादा सैलरी दिलाने के नाम पर अपने पास बुलाया. पीड़िता आरोपी के बताए पते पर गई तो उसके साथ रेप किया गया. पीड़िता ने कई आरोप लगाते हुए बताया कि रेप होने के बाद जब उसने आपत्ति दर्ज कराई तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही. पीड़िता शादी की बात पर मान गई और उसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध बनता रहा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बस्ती में एक सेक्स रैकेट का खुलासा, 300 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को शादी का झांसा देकर यौन शोषण
  • आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, नेक्सस का प्रमुख निकला
  • आरोपी ने हिंदू होने का झांसा देकर ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट में फंसाया, धर्मांतरण के लिए दबाव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बस्ती:

यूपी के बस्ती में यौन शोषण, शादी का झांसा, सेक्स रैकेट और धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोपों वाला एक मामला सामने आया है. दावा है कि 300 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर पहले उनका यौन शोषण किया जाता है, इसके बाद इन लड़कियों को ब्लैकमेल करके सेक्स रैकेट में धकेलकर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जाता है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. मामला एक लड़की ने दर्ज कराया है, लेकिन आरोप है कि उसके जैसी 300 से 350 लड़कियां अब तक फंसाईं जा चुकी हैं. आरोप है कि एआईएमआईएम के नेता अजफरुल हक उर्फ प्रिंस अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे नेक्सस को चला रहा था. पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद अजफरुल हक को मुंबई से गिरफ्तार कर बस्ती लेकर आई है. फ़िलहाल आरोपी अजफरुल हक से पूछताछ कर पूरे नेक्सस को खंगालने में लगी है.

हिंदू बन शादी का दिया झांसा और बनाता था संबंध


दरअसल मामला साल 2022 का है जब बस्ती के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली लड़की की मुलाकात आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस से हुई.आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बताया है. पीड़िता के आरोपों के मुताबिक़ आरोपी ने उसे किसी दूसरे हॉस्पिटल में ज्यादा सैलरी दिलाने के नाम पर अपने पास बुलाया. पीड़िता आरोपी के बताए पते पर गई तो उसके साथ रेप किया गया. पीड़िता ने कई आरोप लगाते हुए बताया कि रेप होने के बाद जब उसने आपत्ति दर्ज कराई तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही. पीड़िता शादी की बात पर मान गई और उसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध बनता रहा. पीड़िता ने जब आरोपों अजफरुल हक से परिवार से मिलाने का दबाव डाला तो पहले उसने आनाकानी की लेकिन जब उसने अपने परिवार से पीड़िता की मुलाकात कराई तो उसे पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है.

भेद खुला तो कमरे में बंद कराकर कराया रेप


बस्ती की रहने वाली पीड़िता ने आरोपी के मुस्लिम होने की बात छुपाने की बात पूछी तो उसके मुताबिक आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर लिया. उस कमरे में दो और लोगों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि वो किसी तरह जब से निकली तो उसे इस बात की जानकारी किसी ना देने की धमकी दी गई. कहा गया कि अगर किसी को ये सब बताया तो परिवार की हत्या कर देंगे. बस्ती कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मुताबिक़ आरोपी अजफरुल हक धर्मांतरण और सेक्स रैकेट का मुखिया था. उसको परिवार का भी साथ मिला हुआ था. इसी वजह से आरोपी के तौर पर अजफरुल हक और उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को मिलाकर कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मुकदमे के आधार पर आरोपी अजफरुल हक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है.


एनडीटीवी से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पहले अपनी पहचान छुपाता रहा. पहचान जाहिर होने के बाद से उसने आरोपी से संबंध खत्म कर दिए. पीड़िता का आरोप है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की. कुछ हिंदू संगठनों की और महिला वकील की मदद से उसने 15 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता ने कहा कि प्रिंस उर्फ अजफरुल हक की महिला सहयोगी भी इस काले काम में उसकी मदद करती है. उसका गैंग केरल से लेकर नेपाल तक सक्रिय है. कई लड़कियों को ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट में धकेला गया है. उसने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं. उसका दावा है कि पुलिस अगर ठीक से जांच करे तो पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा। उसने सरकार से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है.

इस मामले में पीड़िता की वकील मीना सिंह ने कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलने के बाद भी जब मामला दर्ज नहीं किया गया तो उन्होंने सीएम योगी को मेल कर इस मामले की शिकायत की. इस शिकायत के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने मांग की कि सिर्फ अजफरुल हक उर्फ प्रिंस नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाने चाहिए.

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi Vs Ravneet Singh Bittu: राहुल के बयान से भड़की BJP..Congress के साथ आर-पार | Parliament
Topics mentioned in this article