सुल्तानपुर में दिखा भारतीय वायुसेना का पराक्रम,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट के टेकऑफ और लैंडिंग का VIDEO

भारतीय वायुसेना (IAF) ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विमान की टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया. ये अभ्यास इसलिए भी खास है क्योंकि आज पहलगाम हमले की बरसी भी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय वायुसेना ने पहलगाम हमले की बरसी पर यूपी के सुल्तानपुर में फाइटर जेट्स का अभ्यास किया
  • इस अभ्यास में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखा गया
  • अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में एयरक्राफ्ट टेकऑफ और लैंडिंग के लिए किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सुल्तानपुर:

आज पहलगाम हमले की बरसी के मौके पर भारतीय वायुसेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए आज यूपी के सुल्तानपुर में अपना पराक्रम दिखाया. वायुसेना ने इस दौरान अपने फाइटर जेट्स के टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया. यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए आयोजित किया गया था. इस अभ्यास से भारत ने दुश्मन को बताने की कोशिश भी की है कि हमें अजमाने की भूल मत करना नहीं तो अंजाम ऑपरेशन सिंदूर से भी घातक होगा. 
 

भारत के लड़ाकू विमानों ने भरी हुंकार 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर IAF का सबसे पराक्रमी तीन तेजस लड़ाकू विमानों ने भी आसमान में करतब दिखाते हुए उड़ान भरते नजर आए और इसके बाद सुल्तानपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ‘टच‑एंड‑गो' लैंडिंग की. इसके अलावा टेकऑफ और लैंडिंग अभ्यास के तहत सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरबस C‑295 विमान ने भी लैंडिंग की है. 
 

सुखोई-मिराज की गर्जना से दहला आसमान

भारतीय वायुसेना के इस खास युद्धाभ्यास में कई प्रमुख विमान हिस्सा ले रहे हैं. इनमें खोई-30 MKI, जगुआर, मिराज-2000 और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल हैं. साथ ही, सी-295 और एएन-32 शामिल हैं. सुल्तानपुर में चल रहा IAF का युद्धाभ्यास दो चरणों में होगा. भारतीय वायुसेना की ये गर्जना रात 9 बजे तक पड़ोसी मुल्क को परेशान करेगी. वायुसेना के कई अधिकारी मौजूद हैं. इस खास कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने खासा इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का हिस्सा सील किया है. 
 

Advertisement

Topics mentioned in this article