हमारे मंत्री पहलवान, कुश्‍ती करा देंगे... UP विधानसभा में सुरेश खन्ना ने ऐसा क्यों कहा?

गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन था. शून्यकाल में समाजवादी पार्टी के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव और अन्‍य सदस्‍यों ने कार्यस्थगन के तहत खेल के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी. जिस पर सुरेश खन्‍ना के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी विधानसभा में नोकझोंक
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी विधानसभा में खेल बजट को लेकर तीखी बहस हुई, संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा
  • सपा सांसदों ने खेल बजट कम होने और महत्वपूर्ण मदों में बजट शून्य होने पर चिंता जताई और चर्चा की मांग की
  • संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने मंत्रियों को पहलवान बताते हुए विपक्ष के सांसदों पर तंज कसा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राज्य के खेल बजट को लेकर तीखी नोकझोक देखी गई. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री 'पहलवान' हैं. वे विपक्ष का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं. सुरेश कुमार खन्‍ना ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार के मंत्री पहलवान हैं और इनकी कमाल साहब से कुश्‍ती करा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- शशि थरूर पर कांग्रेस आलाकमान मेहरबान, केरल में मिली अहम ज़िम्मेदारी

गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन था. शून्यकाल में समाजवादी पार्टी के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव और अन्‍य सदस्‍यों ने कार्यस्थगन के तहत खेल के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी. जिस पर सुरेश खन्‍ना ने कहा, ''हमारे मंत्री रेसलर (पहलवान) हैं और इनकी कमाल साहब से कुश्‍ती करा देंगे." विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हस्तक्षेप करते हुए हंसी के माहौल में कहा कि यह कुश्‍ती विधानसभा में नहीं होनी चाहिए.

यूपी के खेल बजट पर घमासान

बता दें कि सपा सांसद सचिन यादव ने ग्राह्यता पर बल देते हुए कहा कि खेल के मद में बजट कम प्रस्तावित किया गया है, कई महत्‍वपूर्ण मदों में बजट शून्य है. वह सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की मांग पर जोर देने लगे. इस बीच सपा के वरिष्ठ सांसद कमाल अख्‍तर ने कहा कि इतना बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश का खेल में प्रदर्शन बहुत पीछे है, अगर वित्‍त मंत्री बजट बढ़ा दें तो प्रतिभाओं का विकास होगा. उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि जिस विभाग के मंत्री हों उन्हें भी उसके बारे में अनुभव हो लेकिन हमारे खेल मंत्री तो खेल समझते ही नहीं हैं.

सुरेश खन्ना ने मंत्रियों को बताया पहलवान

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने अख्‍तर के इस बयान पर टोकते हुए कहा , ''हमारे मंत्री पहलवान हैं और हम इनकी कमाल साहब से कुश्‍ती करा देंगे.'' हालांकि इस बीच खेल एवं युवा कल्‍याण राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) गिरीश यादव ने विपक्षी सदस्यों की बात काटते हुए हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट से लेकर कई खेलों में अपनी विशेषता गिनाई.

खेल के क्षेत्र में योगी सरकार ने क्या-क्या किया?

गिरीश यादव ने बजट में विपक्षी सदस्यों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में 15 हजार से ज्‍यादा ग्राम सभाओं में खेल का मैदान विकसित किया गया है और अन्य पर कार्य चल रहा है. उन्‍होंने खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं गिनवाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है.

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार के समय में खेल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का तुलनात्मक ब्यौरा भी दिया. उन्होंने कहा कि वाराणसी में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाया है और मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मेरठ में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों के कार्य स्थगन के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया.

इनपुट- भाषा के साथ

Featured Video Of The Day
Bangladesh Election 2026 पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, Yunus को बताया 'हत्यारा और फासीवादी'