- पश्चिम बंगाल के CM शुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में UP के राजसिंह को गिरफ्तार किया गया है
- राजसिंह का उत्तर प्रदेश में भी अपराधी रिकॉर्ड है, जिसमें 2020 में एक अंडा व्यवसाई की हत्या शामिल है
- चंद्रनाथ रथ की हत्या मध्यमग्राम में बाइक सवार तीन हमलावरों द्वारा फायरिंग कर की गई थी
Suvendu Adhikari PA: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए राजसिंह ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के बलिया में भी खून से हाथ रंगे थे. तब उसने बलिया के अंडा व्यवसाई की हत्या की. अब अंडा व्यवसाई के पिता ने राजसिंह को फांसी हो या एनकाउंटर की मांग की है. (करुणा सिंधु की रिपोर्ट)
जानकारी के अनुसार शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या में गिरफ्तार बलिया के राजसिंह का यूपी में अपारधिक रिकॉर्ड रहा है. राजसिंह ने 2020 में बलिया पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में 13 दिसंबर 2020 को एक अंडा व्यवसाई की हत्या की. उसने वारदात को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. अंडा व्यवसाई ने अंडे के उधार का पैसा मांग लिया था. तब गुस्से में आकर जान ले ली.
अब शुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में राजसिंह को कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अंडा व्यवसाई के पिता पारस नाथ गुप्ता बेटे अजित गुप्ता के साथ हुई घटना को याद करते हुए रो पड़े.
suvendu adhikari pa chandranath rath murder case accused raj singh ballia UP
शुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को आए और भाजपा ने सबसे ज्यादा 207 सीटें जीती और शुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान हुई. दो दिन 6 मइ 2026 की रात करीब 10:15 बजे शुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो कार में कोलकाता से अपने घर की ओर जा रहे थे. चंद्रनाथ रथ की गाड़ी मेन हाईवे से उनके घर की गली की तरफ मुड़ी और घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर इस गाड़ी को हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी के सामने लगा दिया.
वारदात रास्ते में उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुइ थी. बाइक पर सवार होकर आए और चंद्रनाथ की कार रुकवाकर उन पर फायरिंग कर दी. चंद्रनाथ की कार में अगली सीट पर चंद्रनाथ रथ और उनका ड्राइवर मौजूद थे. पीछे की सीट पर मिंटू नाम का एक व्यक्ति बैठा था. चंद्रनाथ को कुल 3 गोलियां लगीं. वहीं, फायरिंग में ड्राइवर बुद्धदेव बेरा घायल हो गया.
चंद्रनाथ की हत्या कैसे की?
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार चंद्रनाथ की हत्याकांड को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था. एक आरोपी चार पहिया सिल्वर रंग की गाड़ी चला रहा था, जबकि बाकी 2 आरोपी मोटरसाइकिल पर थे. जिस गाड़ी में चंद्रनाथ रथ सवार थे, उसके सामने एक आरोपी ने चार पहिया गाड़ी आड़ी-तिरछी खड़ी कर सड़क जाम कर दी गई. मजबूरन चंद्रनाथ रथ की गाड़ी के ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी. इसके बाद गाड़ी के पास 2 मोटरसाइकिलें पहुंचीं और हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी.
चंद्रनाथ की हत्या के आरोपी कौन?
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने डीआईजी-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उत्तर प्रदेश में तीन शार्पशूटरों बलिया निवासी राजसिंह व मयंक मिश्रा, विक्की मोरया को गिरफ्तार किया है. इनको उत्तरी 24 परगना जिले की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इन्होंने किसके इशारे पर चंद्रनाथ की हत्या की? इसका पता पुलिस जांच में चल सकेगा.
शुभेंदु PA मर्डर केस से फिर सामने आया बिहार-बंगाल का क्राइम नेक्सस, आर्म्स सप्लाई, शूटर, ठिकाने दोनों तरफ सेट













