Road accident: खुशियां मातम में तब्दील, दूल्हे के टीके से पहले ममेरे भाई समेत तीन की मौत

Mahoba Road Accident: इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मृत्यु हो गई. मरने वालों में उमेश (30 वर्ष) दूल्हे का ममेरा भाई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. रामगोपाल दूसरी बाइक पर सवार नैगुनवा निवासी बुजुर्ग, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गुढ़ा निवासी बलदाऊ, जिनकी भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, घटना में दूल्हे के मामा विजय (बाबू) और ममेरा भाई साजन गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • UP के महोबा जिले में टीका समारोह के लिए जा रहे परिवार की बाइक और दूसरी तेज रफ्तार बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई
  • इस दुर्घटना में दूल्हे के ममेरे भाई उमेश सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए
  • दुर्घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मुढारी तिगैला के पास हुई, जहां दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Mahoba Road accident: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर के मंगल गीतों को चीख पुकार में बदल दिया. दरअसल, भांजे के टीके की रस्म के लिए उत्साह के साथ जा रहे परिवार के सदस्य काल के गाल में समा गए. इस भीषण भिड़ंत में दूल्हे के ममेरे भाई सहित तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मुढारी तिगैला के पास की है. सुगिरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश अपने चाचा विजय और भाई साजन के साथ बाइक पर सवार होकर बेलाताल जा रहे थे. वे अपने बुआ के लड़के संदीप की शादी के 'चीकट' का सामान लेकर जा रहे थे, जहां अगले ही दिन टीका समारोह होना था. इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क खून से लाल हो गई.

हादसे में तीन की मौत, दो घायल

इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मृत्यु हो गई. मरने वालों में उमेश (30 वर्ष) दूल्हे का ममेरा भाई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. रामगोपाल दूसरी बाइक पर सवार नैगुनवा निवासी बुजुर्ग, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गुढ़ा निवासी बलदाऊ, जिनकी भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, घटना में दूल्हे के मामा विजय (बाबू) और ममेरा भाई साजन गंभीर रूप से घायल हो गए. साजन को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि विजय का इलाज अस्पताल में जारी है.

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. दीपक ने पुष्टि की कि तीन लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- MP Health Services: आरोग्य मंदिर पर ताले… गेट पर प्रसव… और एक मौत, सिंगरौली से सिस्टम फेल का कड़वा सच

जिस घर से अगले दिन बारात निकलनी थी और जहां मेहमानों की चहल पहल थी, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है. ममेरे भाई की मौत और मामा के घायल होने की खबर मिलते ही दूल्हे के घर में सन्नाटा पसर गया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CJI के आदेश के बाद भी रजिस्ट्री ने ED के निदेशक को नहीं भेजा नोटिस, 'यहां हर कोई खुद को सुपर चीफ जस्टिस समझता है'

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result Breaking: बंगाल में हार के बाद Mamata Banerjee की पहली प्रतिक्रिया | PM Modi