यूपी में 2 बेटियों ने मिलकर क्यों किया पिता का मर्डर? पुलिस को बताई वो वजह

सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोरना गांव में 60 वर्षीय दलित किसान राम प्रसाद की उनके घर में खून से लथपथ लाश मिली है. मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और पेट पर भी चोट के निशान थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के मुजफ्फरनगर के मोरना गांव में दो बेटियों ने अपने पिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी
  • पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया
  • आरोपियों ने पिता के भेदभावपूर्ण व्यवहार और सामाजिक तानों को हत्या की मुख्य वजह बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां 'खून के रिश्तों' का कत्ल कर दिया गया. थाना भोपा क्षेत्र के मोरना गांव में दो बेटियों ने मिलकर अपने ही पिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर इस अंधी हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोरना गांव में 60 वर्षीय दलित किसान राम प्रसाद की उनके घर में खून से लथपथ लाश मिली है. मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और पेट पर भी चोट के निशान थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण, सीओ भोपा और एसओजी की टीमों ने फील्ड यूनिट के साथ मौके का मुआयना किया.

क्यों बनीं बेटियां 'कातिल'?

पुलिस की पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली है। गिरफ्तार बड़ी बेटी कोमल (32 वर्ष) और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है. हत्या के पीछे की मुख्य वजह पिता का व्यवहार और सामाजिक ताने बताए जा रहे हैं. बेटियों का आरोप है कि उनका पिता बेटा और बेटियों में भेदभाव करता था.
पिता अक्सर उन्हें घर बैठने, शादी न होने और काम न करने को लेकर 'तंज' कसते थे. वे कहते थे कि तुम्हारी वजह से समाज में बदनामी हो रही है. इन तानों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पिछले 2 दिनों से पिता को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी.

रात में दिया वारदात को अंजाम

वारदात वाली रात बेटियों ने एक बार फिर पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर उन्होंने सोते हुए पिता पर चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने खून से सने कपड़े और आला-कत्ल (चाकू) को एक पोटली में बांधकर भूसे के ढेर में छिपा दिया था.

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई की. शक के आधार पर बेटियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं."
 

Featured Video Of The Day
UP News | मस्जिद को लेकर आधी रात में Lucknow University में क्यों हुआ हंगामा? | BREAKING NEWS