कपड़े भगवा और हाथ में कलावा... भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी करता था मुस्लिम युवक, गांव वालों ने पीट डाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम युवक की गांव वालों ने पकड़कर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक गांव में भगवा कपड़े और हाथ में कलावा पहनकर भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी करता था और फिर चोरी करता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुजफ्फरनगर में भगवा कपड़े पहनकर भीख मांगने वाले एक मुस्लिम युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • आरोपी युवक ने अपना नाम एहसान बताया और बताया कि वह जौला गांव का रहने वाला है
  • एहसान की गैंग परिवार के सदस्यों की है जो भगवा कपड़े पहनकर भीख मांगने के बहाने घरों की चोरी की योजना बनाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भगवा पहनकर घर-घर जाकर भीख मांगने वाले एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है. मामला ककरौली थाना क्षेत्र का है. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें भगवा कपड़े और हाथ में कलावा पहने एक युवक से ग्रामीण पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम एहसान बताया है. उसने खुलासा किया है कि वह जौला गांव का रहने वाला है. 

चोरी के लिए करते थे रेकी

पूछताछ में एहसान ने बताया कि उसकी एक गैंग है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य हैं. उसका परिवार मीरापुर में एक किराये के मकान में रहता है. ये गैंग दिन में भगवा कपज़े पहनकर गांव में घर-घर जाकर भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी करता है और फिर रात में चोरी की योजना बनाता है. पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना नाम लच्छू रखा हुआ है, ताकि कोई उसे पहचान न सके और वह आसानी से दिन में भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी कर सके.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि गांव से बाहर के कुछ लोग अपना भेष बदलकर भगवा रंग के कपड़े पहनकर भीख मांगने का काम कर रहे हैं और इसी बहाने घरों की रेकी कर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस मामले में एहसान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गैंग के बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी एहसान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस गैंग ने कहां-कहां आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: रवनीत बिट्टू को 'गद्दार' बोल फंसे राहुल गांधी | Parliament Session