कार में पति अपनी प्रेमिका संग खा रहा था मोमोज, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा तो बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया

मेरठ में एक महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ मोमोज खा रहा था. ऐसा करते हुए उसे उसकी पत्नी ने देख लिया. जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ा दिया. जिसका वीडियो वायरल हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पत्नी को कार के बोनट पर पति ने 100 मीटर तक दौड़ाया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ मोमोज खाते हुए देख लिया था.
  • जिसके बाद पति भागने लगा तो पत्नी उसे रोकने लगी और कार के बोनट पर बैठ गई.
  • इसके बाद पति ने पत्नी को कार के बोनट पर बैठाकर 100 मीटर तक दौड़ा दिया.
मेरठ:

मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खाते पकड़ लिया. जिसके बाद पति ने पत्नी को कार के बोनट पर डालकर करीब 100 मीटर तक दौड़ाया. मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान पत्नी बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी. वह लगातार तेज रफ्तार में कार को भगाता रहा. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया था. घटना के बाद पत्नी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है.  

पति को रंगे हाथों पकड़ा था

मेरठ के मयंक और सुनीता पति-पत्नी हैं, शनिवार शाम मयंक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी के पास मोमोज खा रहा था. सुनीता ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. पति को दूसरी महिला संग देख सुनीता भड़क गई और कार के शीशे पीटने लगी. मयंक घबराकर कार लॉक कर भागने लगा. सुनीता कार के सामने आकर बोनट पर लेट गई पर मयंक ने कार दौड़ा दी. इस दौरान पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी, वह लगातार कार को दौड़ाता रहा. सुनीता 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाती रही. स्थानीय लोगों को इकट्ठा होता देख मयंक को कार रोकनी पड़ी. इसके बाद सुनीता ने पति और माही के साथ मारपीट की कोशिश की है.

सुनीता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पूरे प्रकरण में एसपी सिटी विनायक भोसले का कहना है कि महिला सुनीता ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं. इस मामले में वीडियो भी प्रकाश में आई हैं. आरोपों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ेंः  क्या Flydubai के हमलावर पायलट हम्मामी को छोड़ने के लिए कह रहे थे क्रू मेंबर, बीच में आ गए इजरायली?

Advertisement

Topics mentioned in this article
Meerut Husband Wife Lover
Meerut Viral Video
Meerut News
Husband Wife Video
UP News