5 महीने पहले मर चुकी बेटी की लाश संग रह रहा था पिता, बदबू छिपाने के लिए छिड़का परफ्यूम

Meerut News: बेटी के साथ रहने की ऐसी सनक कि 5 महीने से पिता उसकी लाश को घर में रखे हुए था. उसकी मौत की खबर किसी को नहीं लगने दी. रिश्तेदारों से बातचीत करनी भी छोड़ दी. राज खुला तो सभी हैरान हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेरठ के एक घर में मिली 5 महीने पुरानी सड़ी हुई लाश.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ में एक पिता पांच महीने तक अपनी बेटी की सड़ी हुई लाश के साथ घर में रह रहा था
  • बेटी की सड़ी हुई लाश से आने वाली बदबू को छिपाने के लिए वह लगातार परफ्यूम छिड़कता रहा
  • रिश्तेदारों को पिता ने बेटी के देहरादून में अस्पताल में भर्ती होने की झूठी जानकारी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ:

मेरठ का एक घर, बंद कमरा, लड़की की सड़ी हुई लाश... सुनने में ही मामला बहुत रहस्यमयी लगता है. ये कोई कहानी नहीं वो सच है, जिसका पर्दाफाश हो गया है. एक पिता पिछले पांच महीने से अपनी बेटी की सड़ी हुई लाश के साथ रह रहा था. रिश्तेदारों तो क्या पड़ोसियों तक को इस बात की भनक नहीं लगी. जब भी कोई पूछता बेटी प्रियंका कहां है तो वह कहता कि वह देहरादून में रह रही है. लाश की बदबू मिटाने के लिए वह उस पर  परफ्यूम छिड़कता रहा. लड़की की लाश कंकाल बन गई थी. पूरी बॉडी सड़ चुकी थी अब सिर्फ पैर ही बाकी बचा था. 

5 महीने से बेटी की लाश को घर में छिपाया

रिश्तेदारों जब शख्स के घर पहुंचे तो वहां से आ रही बदबू वह सहन नहीं कर सके. उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी. पुलिस ने घर में पहुंचकर जैसे ही कमरा खोला तो बेड पर सड़ी हुई लाश देखकर सभी हैरान रह गए. लाश की हालत इतनी खराब थी कि कोई उसे देख भी नहीं पा रहा था. दिल दहलादेने वाली यह घटना मेरठ के तेली मोहल्ले की है. 

मर चुकी बेटी प्रियंका बिस्वास

लाश की बदबू छिपाने के लिए छिड़कता था परफ्यूम

ये घर है मूल रूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास का. जिस लड़की की सड़ी हुई 5 महीने पुरानी लाश मिली, वह उदय भानु की बेटी टीचर बेटी प्रियंका की थी. जानकारी के मुताबिक प्रियंका की मौत पीलिया की वजह से पांच महीने पहले ही हो गई थी. लेकिन बेटी के साथ रहने की जिद में पिता ने किसी को बताया तक नहीं. वह लाश को घर में छोड़कर कुछ दिन के लिए देहरादून चला गया. रिश्तेदारों ने उससे बात करने की कोशिश की तब उसने बताया कि वह देहरादून में काम करता है. बेटी वहां पर अस्पताल में भर्ती है.

रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर उगलवाया राज

उदय भानु के भतीजे ने बताया कि उसने चाचा को आखिरी बार 5 दिसंबर को देखा था. तब से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था. वह लगातार परिवार की तलाश कर रहे थे. शुक्रवार शाम उनको फोन पर किसी ने बताया कि उदय भानु को बेगमबाग में एक चाय की दुकान पर देखा गया है. जिसके बाद वह कुछ रिश्तेदारों के साथ तुरंत वहां पहुंचे और चचा को पकड़ लिया.

Advertisement

कमरे में कचरे का ढेर, बेड पर सड़ी हुई लाश

उदयभानु के घर जाकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सब सच बता दिया. जैसे ही उसने बताया कि बेटी की मौत हो चुकी है और उसकी लाश घर के अंदर है, तो रिश्तेदार सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर वहां बुलाया. पुलिस आते ही वे लोग जब कमरे में घुसे तो वहां का हाल देखकर हैरान रह गए. कमरे में कचरे का ढेर था और बेड पर बेटी की सड़ी हुई लाश पड़ी थी. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

पीलिया से 5 महीने पहले हुई थी बेटी की मौत

जानकारी के मुताबिक प्रियंका की मौत पीलिया की वजह से हो गई थी. पिता 2 महीने तक लाश के साथ रहा. वह बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम छिड़कता रहा. फिर देहरादून चला गया. कुछ दिन पहले ही वह वापस घर लौटा. तब तक उसका शव आधे से ज्यादा सड़ चुका था. लेकिन फिर भी उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया और शव के साथ ही रह रहा था. 

Advertisement

 पत्नी की मौत से तनाव में था भानु विश्वास

भानु विश्वास शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है. उसकी पत्नी शर्मिष्ठा ने 2013 में फांसी लगाकर जान दे दी थी, तभी से दोनों बेहद तनाव में थे. 35 साल की बेटी प्रियंका पीलिया से पीड़ित थी और खूब झाड़ फूंक भी कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई. बेटी की मौत पर पिता भानु विश्वास ने अंतिम संस्कार नहीं किया, बल्कि लाश घर में रख उस पर परफ्यूम छिड़कता रहा. पांच दिसंबर को बेटी की लाश को घर में छोड़कर देहरादून चले गए. अब लौटे तो भतीजे ने उन्हें पकड़ लिया. शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: PAK का खेल बिगाड़ेंगे Netanyahu? Trump |Bharat Ki Baat Batata Hoon