Uttar News: 12वीं की छात्रा से डॉक्टर ने किया रेप, डिप्टी CM के निर्देश पर अस्पताल सील, डिग्री होगी जब्त

लखनऊ के बीकेटी (इंदौराबाग) स्थित तेजस हॉस्पिटल में मिर्गी का इलाज करा रही 12वीं की छात्रा से अस्पताल संचालक डॉ. विजय गिरी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है और आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित कर उसकी आयुर्वेदिक डिग्री को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया
  • पीड़िता मिर्गी के इलाज के लिए तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी और घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई
  • पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विजय गिरी को गिरफ्तार कर थाना बीकेटी में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (इंदौराबाग) इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इलाज के लिए भर्ती 12वीं की एक छात्रा के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश पर आरोपी डॉक्टर के अस्पताल को सील कर दिया गया है और उसकी चिकित्सकीय डिग्री व लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

3 दिन से चल रहा था मिर्गी का इलाज

पीड़िता पिछले तीन दिनों से इंदौराबाग स्थित 'तेजस हॉस्पिटल' में मिर्गी  के इलाज के लिए भर्ती थी. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अस्पताल के संचालक और डॉक्टर विजय गिरी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई.

आरोपी डॉक्टर पुलिस हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने मीडिया को बताया कि थाना बीकेटी (बक्शी का तालाब) क्षेत्रांतर्गत तेजस हॉस्पिटल के इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने अरेस्‍ट कर ल‍िया है. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख

इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि "तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के प्रकरण में उक्त अस्पताल को सील करने एवं अस्पताल संचालक आरोपी डॉ० विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित करने व आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री को जब्त करने हेतु आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. ताकि भविष्य में आरोपी चिकित्सक कभी भी, किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न कर सके. उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया एवं उसके परिवार के साथ है. मैं भरोसा दिलाता हूं कि आरोपी चिकित्सक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी."

Advertisement

Featured Video Of The Day
मस्जिद-कब्रिस्तान में मिला 'राजा कंस' का किला, यूपी में अब कहां हो गया विवाद!
Topics mentioned in this article