लखनऊ सावन मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; कई घायल, दो युवतियों की हालत गंभीर

लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है. इलाके में चल रहे सावन महोत्सव में एक झूला टूटकर गिर गया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार शाम झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया. झूले की ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई और उसकी चपेट में कई लोग आ गए. हादसे में 3 भाई-बहनों समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची को मल्टीपल फ्रैक्चर बताए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक नया गांव विजयीपुर, विभूतिखंड निवासी 14 वर्षीय अंकिता सिंह अपने भाई सूर्या सिंह, बहन इशिका, नैंसी, अनामिका और दोस्त आयुष शर्मा के साथ करीब 7:30 बजे मेले में पहुंची थी. करीब 15 मिनट बाद सभी झूला झूलने चले गए. इसी दौरान झूले का एक बकेट अचानक टूटकर नीचे गिरा और अंकिता के चेहरे पर जा लगा.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने झूला रोकने के लिए संचालक से गुहार लगाई. आरोप है कि इसके बावजूद झूला तत्काल नहीं रोका गया. इसी दौरान एक अन्य लड़की भी झूले की चपेट में आ गई और झूले का हिस्सा दूसरी लड़की पर जा गिरा। शोर बढ़ने के बाद झूला रोका गया. घायलों में विमालनगर, वासुदेव डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली 16 वर्षीय निशा कुमारी भी शामिल है. अंकिता, नैंसी और निशा को गंभीर चोटें आई हैं.

Advertisement

चिल्लाने के बाद भी झूला नहीं रोकने का आरोप

घायलों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी झूला तुरंत नहीं रोका गया, जिसके चलते कई लोग उसकी चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं. परिजनों ने हादसे की जांच और मेले में लगे झूलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की है.

एक बच्ची को मल्टीपल फ्रैक्चर

सुषमा अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल ने बताया कि अस्पताल के सामने चल रहे मेले में झूले की एक ट्रॉली टूटकर गिरी और एक के बाद एक कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही अस्पताल की इमरजेंसी टीम को अलर्ट किया गया और घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया.

Advertisement

अस्पताल के मुताबिक इमरजेंसी में चार से पांच घायल पहुंचे थे. इनमें तीन प्राथमिक उपचार के बाद चले गए, जबकि दो का इलाज जारी है. एक लड़की के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर मिले हैं, जबकि दूसरे घायल की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. हादसे के बाद मेले के सुरक्षा इंतजामों और झूले के संचालन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी पर दर्ज होगा केस?

Topics mentioned in this article
Lucknow Fire Incident
Fair
Lucknow News
Lucknow News Hindi
Lucknow News In Hindi