जिस पत्नी के कत्ल के जुर्म में पति को हुई थी कैद, वो उसके मौसेरे भाई के साथ मानेसर में जिंदा मिली

Husband Imprisoned For Wife Murder Case: मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा का है. पीड़ित पति राजू तिवारी पर उसके ससुर ने पत्नी की हत्या करने और उसकी लाश को ग़ायब करने का केस दर्ज कराया था. ससुर की शिकायत पर पीड़ित पति कोई सफाई नहीं दे सका था और थाने में जाकर चुपचाप सरेन्डर कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया था. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
HUSBAND IMPRISONED FOR WIFE MURDER AND WIFE FOUND ALIVE IN HARYANA

Husband Imprisoned In Murder of Wife: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पत्नी की हत्या के जुर्म में जेल में सजा काट रहे पति की पत्नी उसके मौसरे भाई के घर में मिली.ससुर की शिकायत के आधार पर जेल भेज गए केस की जांच में खुलासा हुआ कि जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में आरोपी को जेल भेजा गया है, उसकी पत्नी तो जिंदा है और वह पति से दूर हरियाणा के मानेसर रह रही है.

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा का है. पीड़ित पति राजू तिवारी पर उसके ससुर ने पत्नी की हत्या करने और उसकी लाश को ग़ायब करने का केस दर्ज कराया था. ससुर की शिकायत पर पीड़ित पति कोई सफाई नहीं दे सका था और थाने में जाकर चुपचाप सरेन्डर कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया था. 

ये भी पढ़ें-शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड

पत्नी की हत्या के केस में जेल में बंद मामले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक ससुर शारदा मिश्रा के आरोपों की रोशनी में मेहवाघाट थाने की पुलिस जेल में बंद पति राजू तिवारी केस की जांच कर रही थी और जांच के दौरान पता चला कि साल 2024 में भी उसकी पत्नी कई दिनों तक ग़ायब हुई थी और गहराई तलाशी के बाद पता चला था कि वह अपने मौसेरे भाई के साथ गई थी, क्योंकि विवाहिता का पति के मौसेरे भाई संकल्प उर्फ़ रामू मिश्रा के बीच अफेयर था. 

एक बार पहले भी पति को बिना बताए भागी ब्याहता थी दो बच्चों की मां

गौरतलब है कुछ दिन पहले ही पीड़ित राजू तिवारी ने महेवाघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती और हर वक्त फोन पर किसी के साथ बात करती रहती है. थाने में दर्ज शिकायत में पीड़ित पति ने पुलिस को बताया था कि एक बार पहले भी उसे बिना बताए उसकी पत्नी कहीं चली गई थी. पीड़ित और उसकी पत्नी से दोनों के दो बच्चे भी हैं. 

ये भी पढ़ें-नाबालिग बेटी को घर से भगाने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा तो नाराज पिता ने थाने में खा लिया जहर

Advertisement
तफ्तीश के लिए पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी रामू को बुलाकर पूछताछ की तो रामू ने एसपी से शिकायत किया था कि उसे पुलिस प्रताड़ित कर रही है. शक गहराया तो पुलिस ने यह पता लगाया कि वह कहां काम करता है. 22 मार्च को पुलिस हरियाणा पहुंची ने मानेसर के इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर देखा तो रामू के घर पर पति की ब्याहता जिंदा मिली.

बीवी के कत्ल के आरोप में जेल में बंद पति को पुलिस ने रिहा कराया

हरियाणा के मानेसर के इंडस्ट्रियल एरिया में मौसरे भाई रामू मिश्रा के घर जिंदा बरामद हुई पीड़ित राजू तिवारी की पत्नी को पुलिस अपने साथ कौशांबी लेकर आई और गहराई से पूछताछ शुरू किया तो सारी हकीकत सामने आ गई. मामले पर कौशांबी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कि पति राजू तिवारी की पत्नी के आशिक संकल्प मिश्रा और ससुर पर केस दर्ज कर लिया गया है और जेल में बन्द पति को रिहा कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee नहीं देंगी इस्तीफा तो क्या होगा? | Sucherita Kukreti