प्रेमिका और उसके तीन साल के बेटे की हत्या करने वाला सनकी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में धराया आरोपी

Jhansi Double Murder: प्रेमिका और उसके बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी तीन दिन पहले महिला और उसके बेटे की हत्या की थी और फिर मासूम का शव भूसे की ढेर में जलाया था. यह मामला झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र का है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Jhansi Double Murder Case: यूपी के झांसी में प्रेमिका और उसके तीन साल के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है. वो मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और आधारकार्ड बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. साथ ही उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे को भी मौत के घाट उतारकर शव जला दिया.

सड़क किनारे मिला था अज्ञात महिला का शव

दरअसल, 5 अप्रैल को झांसी जिले में लहचूरा थानान्तर्गत के ग्राम बरौठा गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था. जिस पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शिनाख्त की जा रही थी. हालांकि पुलिस की तफ्तीश चल ही रही थी कि उसी गांव से तीन साल के मासूम बच्चे की लाश की जली हुई हड्डियां मिली. पुलिस ने मौके से बच्चे की जली हुई हड्डियां बरामद कीं.

गुस्से में आकर आरोपी ने महिला की हत्या की

पुलिस ने अपनी छानबीन और तेज कर दी और फिर महिला की नीलू देवी पति राज और बच्चे की तीन वर्षीय कृष्णा के रुप में शिनाख्त हो गई. शव का शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इसी क्रम में बुधवार की देर रात लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा और उनकी टीम से आरोपी का सामना हो गया. वो पुलिस को देखकर भागने लगा और फिर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई और वो घायल हो गया.

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी ने अपना नाम चर्तुभुज पटेल है और वो बरौठा का रहने वाला है. आरोपी की पहली पत्नी नेहा की मौत हो चुकी थी. इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी पत्नी हेमलता नाम की महिला से की. शादी के बाद आरोपी अपनी दूसरी पत्नी हेमलता के साथ दिल्ली के गुड़गांव में काम करने चला गया. उसी दौरान आरोपी चर्तुभुज की वहां गुजरात की रहने वाली मृतका नीलू से मुलाकात हो गई. नीलू भी पहले से शादीशुदा थी और उसका तीन साल का बेटा भी था. मुलाकात के दौरान आरोपी और मृतका के बीच प्यार हो गया.

Advertisement

तीन वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को जलाया

आरोपी नीलू और उसके बेटे को गांव लेकर आ गया. हालांकि 2 और 3 अप्रैल को नीलू का किसी बात को लेकर आरोपी से झगड़ा हो गया और उसने वापस अपने पति के पास जाने की बात कही. जिस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. इसी बीच बच्चा रोने लगा जिस पर उसकी भी हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने महिला का शव सड़क किनारे फेंक दिया था, इसके दो दिन बाद बच्चे के शव को भूसे के ढेर में दबाकर जला दिया. 

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि 4-5 अप्रैल की रात में लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम बरौठा के पास एक अज्ञात महिला की डेड बॉडी मिली थी. इस मामले में लहचूरा थाने में मामला दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान एक बच्चे की डेड बॉडी भी मिली थी. इसके बाद मिशन शक्ति के माध्यम से महिला के शव की शिनाख्त नीलू और बच्चे की कृष्णा के रुप में शिनाख्त कराई गई. शिनाख्त कराने के बाद पता चला कि गांव का ही रहने वाला चतुर्भज नाम का व्यक्ति इसे अपने साथ गुरुगांव से लाया था, जहां उसने इनकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद आरोपी वांछित था आज मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लग गई. घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: बारिश से यूपी में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने 8 डिग्री तक तापमान गिरने की जताई संभावना

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma पर युध्द शुरू! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article