डायरी में 'देवू' का जिक्र, 3 बहनों से क्या है इसका कनेक्शन, गाजियाबाद सुसाइड केस में दिल दहलाने वाला खुलासा

तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच और पिता चेतन गुर्जर के बयानों से साफ है कि यह मामला केवल 'कोरियन संस्कृति' के प्रति एक सनक का नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह का भी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंदिरापुरम में तीन बहनों ने कोरियन संस्कृति के प्रति जुनून और पारिवारिक कलह के कारण सामूहिक आत्महत्या की।
  • पिता चेतन गुर्जर भारी कर्ज में थे और उन्होंने बड़ी बेटी का मोबाइल फोन छीनकर बेच दिया था।
  • आत्महत्या की रात लड़कियों ने पूजा वाले कमरे को अंदर से लॉक कर खिड़की से छलांग लगाई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

इंदिरापुरम इलाके में तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच और पिता चेतन गुर्जर के बयानों से साफ है कि यह मामला केवल 'कोरियन संस्कृति' के प्रति एक सनक का नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह का भी है. मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि घर में 'कोरियन जुनून' (K-Obsession) को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.

पिता ने छीना था मोबाइल, घर में थी 'कोरियन' पाबंदी

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन भारी कर्ज में डूबे थे और करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का मोबाइल फोन छीनकर बेच दिया था. पिता ने बताया कि लड़कियां कोरियन म्यूजिक, फिल्में, ड्रामा और कार्टून की आदी थीं. वे चाहती थीं कि पूरा परिवार कोरियन संस्कृति अपनाए, लेकिन जब माता-पिता ने मना किया, तो वे खुद में सिमट गईं. 

रात 1:45 बजे का वो खौफनाक मंजर

डीसीपी निमिष पाटिल के अनुसार, घटना की रात लड़कियां अपनी मां के साथ सो रही थीं.  रात करीब 1:45 बजे लड़कियां पानी पीने के बहाने उठीं. वे किचन के बजाय पूजा वाले कमरे में गईं और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया. उन्होंने कमरे में रखे प्लास्टिक स्टूल की मदद से खिड़की तक पहुंच बनाई. मां के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. सबसे पहले बड़ी बेटी ने छलांग लगाई, जिसके बाद बाकी दो बहनों ने भी मौत को गले लगा लिया. पुलिस को पूजा घर से एक पॉकेट डायरी और लड़कियों की मां का मोबाइल फोन मिला है. पुलिस का मानना है कि डायरी में लिखा संदेश शायद  एक-दो दिन पहले हुई किसी तीखी बहस के बाद लिखा गया था.

पिता की शादियां और डायरी में 'देवू' का जिक्र

पुलिस के मुताबिक, लड़कियों ने अपनी 4 साल की छोटी बहन 'देवू' को भी अपने 'K-वर्ल्ड' का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी. जब माता-पिता ने इसका विरोध किया और एक बहन की रुचि बॉलीवुड की तरफ बढ़ी, तो यह उनके लिए असहनीय हो गया. जांच में यह भी सामने आया कि चेतन ने  दो शादियां की थीं. ये दोनों सगी बहनें थीं, इसके अलावा तीसरी महिला भी रहती थी, जो दोनों की तीसरी सगी बहन थी. बड़ी मृत लड़की और एक बेटा पहली पत्नी से थे. 14 और 12 साल की लड़कियां पहली पत्नी की बीच वाली बहन से थीं. वहीं, 4 साल की 'देवू' सबसे छोटी बहन की बेटी है.

Featured Video Of The Day
Delhi Blast Case: अल फलाह यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष गिरफ्तार | BREAKING NEWS