डिटेंशन सेंटर बनाने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक... अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सीएम योगी का प्लान है तैयार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की खैर नहीं है. दरअसल, सीएम योगी ने अवैध घुसपैठियों को राज्य में प्रवेश से रोकने और पहले से यहां मौजूद घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने सूबे के तमाम डीएम को आदेश दिया है कि वो आने वाले दिनों में इस बात का पता लगाएं कि आखिर कहां-कहां ऐसे अवैध घुसपैठिये हैं. योगी सरकार ने इन अवैध घुसपैठियों को लेकर एक विशेष प्लान भी तैयार किया है. इस प्लान के तहत ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद उन्हें वापस उनके देश भेजने की भी तैयारी है. 

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं. इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई कि जाये. सीएम योगी ने घुसपैठियों को रखने के लिए अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाने को भी कहा है. इन डिटेंशन सेंटर पर रखे गए घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Khamenei Death News: वो 30 बम कौन से थे जिन्होंने खलीफा खामेनई का अंत किया | Iran America Israel War
Topics mentioned in this article