मेरठ के एक घर में लगी आग, पांच बच्चों सहित छह की मौत

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई. उसने बताया कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(प्रतीकात्मक फोटो)

मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई. उसने बताया कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई. 

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए, जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसने बताया कि चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे. घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चौराहों पर यमराज खड़ा है...यूपी में छेड़खानी करने वालों को योगी की चेतावनी
Topics mentioned in this article