क्या आंधी में टिन शेड के साथ आसमान में सच में उड़ा युवक? DSP ने बताई वायरल VIDEO की हकीकत 

Viral Video Fact Check:  बरेली के भमौरा में आंधी के दौरान टिन शेड के साथ युवक के उड़ने का वीडियो वायरल है. बरेली पुलिस (DSP नितिन कुमार) ने स्पष्ट किया कि वीडियो को एडिट करके नाटकीय बनाया गया है. असल में युवक टिन के संवेग के कारण गिर गया था, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. वह सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Fact Check: बरेली में आंधी के साथ हवा में उड़ा युवक? रोंगटे खड़े कर देने वाले Viral VIDEO का सच आया सामने
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में वायरल वीडियो में युवक को आंधी के दौरान टिन शेड के साथ हवा में उड़ते दिखाया गया है
  • बरेली पुलिस ने जांच कर बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड है और इसमें छेड़छाड़ की गई है
  • घटना भमौरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है, जहां युवक टिन शेड के खंभे के पास खड़ा था

Viral Video Fact Check: उत्तर प्रदेश के बरेली से सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक युवक आंधी के दौरान टिन शेड को पकड़कर हवा में काफी ऊंचाई तक उड़ गया. इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

वायरल दावा क्या है?

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि बरेली के भमौरा इलाके में 'नन्हे' नाम का युवक आंधी से अपनी दुकान/घर की टिन बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी हवा उसे टिन समेत उड़ा ले गई. वीडियो में युवक हवा में कलाबाजियां खाता हुआ दिखाई दे रहा है. 

पड़ताल और बरेली पुलिस का स्पष्टीकरण

न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने जांच की और DSP नितिन कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर वीडियो की सच्चाई बताई है. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड (छेड़छाड़ किया गया) है. वीडियो को नाटकीय और डरावना बनाने के लिए इसमें एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement

DSP नितिन कुमार कहते हैं क‍ि “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि यह वीडियो नन्हे वाहिद हसन के बेटे से संबंधित है, जो भमोरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बबियाना गांव का निवासी है. कल, एक तेज़ तूफ़ान के दौरान, उस व्यक्ति के घर से लगी एक टीन की चादर अपनी जगह से हट गई. हवा की तेज़ रफ़्तार और उसके परिणामस्वरूप उत्पन्न संवेग के स्थानांतरण के कारण, वह चादर विपरीत दिशा में पलट गई. चूँकि संबंधित व्यक्ति उसी खंभे के सहारे खड़ा था जो उस टीन की चादर को सहारा दे रहा था, इसलिए उसका शरीर भी उसी दिशा में जाता हुआ दिखाई दिया. जिस दिशा में वह चादर उड़कर गई थी. कुछ लोगों ने बाद में इस फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की है. इसे नाटकीय प्रभाव देने के लिए संपादित किया है और अब इसे बड़े पैमाने पर प्रसारित कर रहे हैं. इस घटना के संबंध में, इसमें शामिल व्यक्ति नन्हे के हाथ में फ़्रैक्चर हो गया है, जिसके लिए डॉक्टरों ने उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया है. इस चोट के अलावा, वह पूरी तरह से स्वस्थ है.”

Advertisement

यूपी में 90KM प्रत‍ि घंटा की गत‍ि से चली आंधी 

बता दें क‍ि उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान और तेज बार‍िश जानलेवा साब‍ित हुई है. प्रदेशभर में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई. कई ज‍िलों में 90 से 100 प्रत‍ि क‍िलोमीटर की गत‍ि से आंधी चली है. जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर ट्रेन यातायात ठप हो गया.  

उत्‍तर प्रदेश में कहां क‍ितनी मौत?

आंधी-तूफान और बार‍िश जन‍ित हादसों की वजह से प्रयागराज में सबसे ज्‍यादा तबाही मची है. यहां 21 लोगों की जान गई है जबक‍ि भदोही में 17, म‍िर्जापुर में 15, फतेहपुर में दस, बदायूं में छह और प्रतापगढ़  व बरेली में चार-चार लोगों की मौत हुई है.  

जिला प्रभारियों (मंत्रियों) को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 13-14 मई 2026 की देर शाम आई भीषण आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी जिला प्रभारियों (मंत्रियों) को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं. हर जिले के प्रभारी मंत्री को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने, उनकी समस्याओं को सुनने और राहत कार्य की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.तत्काल राहत और मुआवजा: सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं.हर 3 घंटे में रिपोर्ट: मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के DM से हर 3 घंटे में नुकसान का अपडेट और राहत कार्यों की रिपोर्ट मांगी है. 


यह भी पढ़ें- बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, आंधी-तूफान का सामने आया खतरनाक वीडियो 
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आंधी का विकराल रूप, टिन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | 1 महीने के अंदर टूट गई ममता की पार्टी? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article