Corruption in UP: यूपी में भ्रष्टों के खिलाफ एंटीकरप्शन की बड़ी कारवाई, चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Corruption Uttar Pradesh: शिकायत की पुष्टि होने के बाद, गुरुवार को बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपना जाल बिछाया. जैसे ही धर्मवीर सिंह ने तयशुदा 25 हजार रुपये पेशकार अल्ताफ अली को सौंपे, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे तुरंत घेर लिया और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए हैं. (रविंद्र की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी में भ्रष्टों के खिलाफ एंटीकरप्शन की बड़ी कारवाई, चकबंदी विभाग का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ranveer Simngh

Corruption in UP: उत्तर पदेश के हमीरपुर जिले से भष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कारवाई की खबर सामने आई है. यहां कलेक्टेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटीकरप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के एक पेशकार को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. यह कारवाई उस वक्त हुई, जब आरोपी एक रिटायर्ड फौजी से जमीन के काम के बदले रुपयों की मांग कर रहा था.

पूरा मामला जिले के कुपरा गांव से जुड़ा है. हरियाणा के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी हवलदार धर्मवीर सिंह ने यहां सवा 13 बीघा जमीन खरीदी थी. इस जमीन के नक्शा सुधार की फाइल चकबंदी विभाग में अटकी हुई थी. धर्मवीर सिंह का आरोप है कि पिछले छह महीनों से उनका काम रोकने के बहाने विभाग के चक्कर लगवाए जा रहे थे और काम के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.

25 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

लगातार कटवाए जा रहे चक्कर और काम न होने से परेशान होकर धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों के सामने झुकने के बजाय भष्टाचार के खिलाफ लड़ने का फैसला किया. उन्होंने बांदा स्थित एंटी करप्शन टीम से इस मामले की लिखित शिकायत की. आरोपी पेशकार अल्ताफ अली ने लंबी बातचीत के बाद रिश्वत की रकम को कम करके 25 हजार रुपये पर तय किया था.

ऐसे चढ़ा एंटी करप्शन टीम के हत्थे

शिकायत की पुष्टि होने के बाद, गुरुवार को बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपना जाल बिछाया. जैसे ही धर्मवीर सिंह ने तयशुदा 25 हजार रुपये पेशकार अल्ताफ अली को सौंपे, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे तुरंत घेर लिया और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए हैं.

Advertisement

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लोकसेवक अल्ताफ अली के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को सदर कोतवाली ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें- MP News: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, जानें- फिर क्या हुआ ?

Advertisement

रिटायर्ड फौजी धर्मवीर सिंह ने बताया कि देश की सेवा के बाद अपनी ही जमीन के हक के लिए उन्हें सिस्टम से लड़ना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुझसे पहले डेढ़ लाख रुपये मांगे गए थे. मैं बारबार मिन्नतें करता रहा, लेकिन बिना पैसों के फाइल आगे बढ़ाने को कोई तैयार नहीं था. अंत में हार मानकर मैंने कानून का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें-  Dhar Accident: एक साथ जली परिवार के 8 सदस्यों की चिता, बिलख पड़े लोग, 16 मौतों की जिम्मेदार सड़क इंजीनियरिंग

Featured Video Of The Day
गंगा में किसने फेंकी चिकन बिरयानी? मच गया बवाल