'मुख्यमंत्री का चेहरा कमल फूल', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर योगी का जवाब

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करता है. उन्होंने यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर कही जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वाराणसी में एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM योगी आदित्यनाथ ने NDTV के मंच पर विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार के कामकाज पर विस्तार से चर्चा की.
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कमल के फूल का चेहरा होने पर कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करते हैं.
  • उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कमल के फूल ने 2014 से लगातार विपक्ष को हराया है बताया.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच और विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.  सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अपनी सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा. इंटरव्यू में जब सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल है. इस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिलचस्प जवाब दिया है.

'कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करता है'

सीएम योगी से जब सवाल किया गया कि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा सीएम फेस कमल का फूल है?. इस पर उन्होंने कहा 'अखिलेश जी को तो खुश होना चाहिए. इसी कमल के फूल ने उन्हें 2014 से अब तक हराया है. हर कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करता है.' 

क्या विधायकों से नाराजगी है? कितने टिकट कटेंगे?

वहीं जब उनसे विधायकों की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'हम किसी एक बात से इसकी समीक्षा नहीं कर सकते. यदि विकास मुद्दा है तो मेरा कहना है कि भाजपा के विधायकों ने जितना काम कराया है. आजादी के बाद किसी ने भी नहीं कराया है. वेलफेयर स्कीमें भी जितनी भाजपा के सांसदों और विधायकों ने नीचे तक पहुंचाई हैं. देश में कभी किसी ने इतना नहीं किया. संसदीय बोर्ड, चुनाव समिति तय करेंगे कि कौन लड़ेगा और कौन नहीं.'

बता दें कि सीएम योगी भी अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में आ चुके हैं, वह भी लगातार एक्टिव दिख रहे हैं. यूपी में 2027 के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Advertisement

ये भी पढे़ंः 'दिल्ली-लखनऊ' में टेंशन पर UP CM से NDTV का सवाल, योगी बोले- 'यह बेरोजगारों का जुमला'


Topics mentioned in this article
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath Latest News
Cm Yogi Adityanath Interview
CM Yogi Interview In NDTV
Cm Yogi Interview

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं