अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर रचा मौत का खेल

 बागपत के डोला गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पति सोनू कश्यप की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
baghpat murder case wife lover killed husband illegal affair arrested

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है. यहां एक पत्नी के अवैध संबंधों की बलि उसके ही पति को चढ़नी पड़ी. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (विपिन कुमार की र‍िपोर्ट)

क्या है पूरा मामला?

मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के डोला गांव का है. यहां के निवासी मूलचंद उर्फ सोनू कश्यप का शव शनिवार सुबह मीतली गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल के पास लहूलुहान हालत में मिला था. शव के पास बीयर की बोतलें, खाली गिलास और खून से सनी ईंटें पड़ी थीं, जिससे यह साफ था कि हत्या से पहले यहां शराब पार्टी हुई थी. एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि डायल 112 से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए.

साजिश और हत्या का खुलासा

पुलिस जांच के दौरान डोला गांव के ही तीन युवकों विकास, दीपक और रिंकू के नाम सामने आए. हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मुख्य आरोपी ने बताया कि उसका सोनू की पत्नी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनू को इस बात की भनक लग गई थी और वह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था.

आरोपी ने योजना बनाई कि सोनू को रास्ते से हटाए बिना वह अपनी प्रेमिका से बेखौफ नहीं मिल पाएगा. योजना के तहत तीनों दोस्तों ने सोनू को शराब पार्टी के बहाने शनिवार रात जंगल में बुलाया. जब सोनू नशे में धुत हो गया, तो आरोपियों ने ईंटों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. हत्या के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो ईंटें और बीयर की खाली केन बरामद कर ली है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'पहले मुगलों फिर अंग्रेजों की सेना में भर्ती होकर यादवों ने मारा और अब...' ओपी राजभर के बयान से सियासत गर्म

Featured Video Of The Day
Students Reaction NEET Exam: कैसे रहा नीट का एग्जाम? स्टूडेंट्स ने बताया