अमेठी: बहन से बात करता था युवक, इसलिए दोस्त के साथ मिलकर भाई ने तलवार से काट डाला

अमेठी में बाजार शुक्ल थाने में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल भी मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेठी में एक युवक की हत्या उसकी बहन से बातचीत करने के कारण लड़की के भाई ने की
  • पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों सुहेल और अभिषेक पाल को गिरफ्तार किया है
  • आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेठी:

उत्तर प्रदेश के अमेठी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि वो एक लड़की से बात कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को तलवार से काट डाला. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से इस हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार को भी बरामद कर लिया गया है.

मामला अमेठी के बाजार शुक्ल थाने का है, जहां एक युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों- सुहेल और अभिषेक पाल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 118(1) के तहत केस दर्ज किया है.

हत्या की वजह क्या रही?

आरोपियों से पूछताछ में इस हत्या की खौफनाक वजह सामने आई है. आरोपी सुहेल ने पुलिस को  बताया कि शाहिद उसकी बहन से बातचीत करता था. इसलिए उसने अपने दोस्त अभिषेक पाल और एक अन्य के साथ मिलकर शाहिद की तलवार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने तलवार को मवइया चौराहे स आगे नाले के किनारे छिपा दिया था.

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उस तलवार को बरामद कर लिया है, जिससे शाहिद की हत्या की गई थी. सुहेल के पास एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है. जबकि अभइिषेक के पास से शाहिद का मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है. दोनों आरोपी अपनी बाइक के वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके हैं.

Featured Video Of The Day
महिला वकीलों की कोर्ट में कैसे होगी वापसी? क्या बदलेंगी चुनौतियाँ? SCBA की बड़ी मुहिम