हो जाएं तैयार, फ्लिपकार्ट लाया साल की पहली मेगा सेल, स्मार्टफोन, टीवी पर मिलेगी छप्परफाड़ छूट

Flipkart Republic Day Sale 2026: अगर आप कम कीमत में स्मार्टफोन या बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी
  • इस बार की सेल में खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी पर ध्यान दिया गया है
  • iPhone के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स के साथ बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है

Flipkart Republic Day Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करने वालों के लिए फ्लिपकार्ट साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आ रहा है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी और होम अप्लायंसेज तक पर बड़ी छूट मिलने वाली है. यह सेल नए साल की पहली मेगा सेल मानी जा रही है. फ्लिपकार्ट की Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी. वहीं फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 16 जनवरी से अर्ली एक्सेस मिलेगा. ऐसे यूजर्स बाकी ग्राहकों से पहले ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे.

फ्लिपकार्ट ने साफ किया है कि इस बार फोकस खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी पर रहेगा. ग्राहक स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे. सेल में प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स पर भी दमदार डील्स मिलने की उम्मीद है. जो लोग पुराने गैजेट को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह मौका फायदेमंद हो सकता है.

आईफोन्स पर बड़ी डील

iPhone खरीदने वालों के लिए Republic Day Sale 2026 खास रहने वाली है. सेल के दौरान iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स मिल सकती हैं.

स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट 

Samsung यूजर्स के लिए भी इस सेल में अच्छे ऑफर देखने को मिलेंगे. Samsung Galaxy S24, Galaxy S25 के साथ Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra पर भी आकर्षक डील्स मिलने की बात सामने आई है. 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा किफायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा.

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट

स्मार्टफोन के अलावा सेल में दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी पर भी ध्यान दिया गया है. फ्लिपकार्ट के लाइव पेज के मुताबिक लैपटॉप, टैबलेट, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस ईयरबड्स, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी चीजों पर भी भारी छूट मिलने की संभावना है.

बैंक ऑफर्स का उठाएं फायदा

बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी दी है. इसके साथ ही ग्राहकों के लिए आसान EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा.

Advertisement

कुल मिलाकर अगर आप कम कीमत में स्मार्टफोन या बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है.

Featured Video Of The Day
Mamata के 440 करोड़ पर ताला
Topics mentioned in this article
Flipkart Republic Day Sale
Flipkart
Flipkart Republic Day Sale 2026
Flipkart Republic Day Sale 2026 Discounts
Flipkart Republic Day Sale 2026 Updates