आज से जारी होंगे अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म, जानें कैसे करें अप्लाई और पूरी जरूरी डिटेल्स

पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए आज का दिन बड़ा खास है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'अन्नपूर्णा योजना' के फॉर्म आज (27 मई) से जारी करने का ऐलान कर दिया है. इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. जानिए कैसे करना है आवेदन और क्या है पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पश्चिम बंगाल की महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले! आज से शुरू 'अन्नपूर्णा योजना', जानें कैसे हर महीने मिलेंगे 3,000
AI

West Bengal Annapurna Yojana 2026: क्या आप पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और सरकारी मदद का इंतजार कर रही थीं? तो आपके लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'अन्नपूर्णा योजना' का आगाज कर दिया है. इस योजना के तहत सरकार हर महिला को हर महीने 3,000 रुपये की सीधी मदद देगी. सबसे मजे की बात ये है कि आज यानी 27 मई से ही इसके फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं. यह योजना लक्ष्मी भंडार स्कीम की जगह लेगी, जिसमें बदलाव के साथ महिलाओं को अब और ज्यादा फायदा मिलने वाला है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है.

ये भी पढ़ें:-HP के बाद Bharat gas ने भी ग्राहकों के लिए शुरू की ये पुरानी सर्विस, अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर

आज से खुल गया फॉर्म का 'पिटारा' (Application Forms Released Today)

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद आज से राज्य सचिवालय से फॉर्म जारी किए जा रहे हैं. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 1 जून, 2026 से पोर्टल पर उपलब्ध होगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि, सभी भारतीय महिलाएं इसके लिए पात्र हैं, जो इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 9 साल का इंतजार खत्म! अब चुटकियों में तय होगा मयूर विहार से AIIMS का सफर

Advertisement

अन्नपूर्णा योजना के साथ और भी सौगातें (Apply for Rs 3000 monthly aid)

सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कई बड़े फैसले लिए हैं:-

  • स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में अब कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी.
  • राज्य में 400 ऐसी कैंटीन खुलेंगी, जहां मात्र 5 रुपये में भरपेट मछली-भात मिलेगा.
  • स्वास्थ्य विभाग से अलग होकर अब एक नया 'आयुष विभाग' भी बनाया जाएगा.

'अन्नपूर्णा योजना' बंगाल की महिलाओं की आर्थिक तंगी दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें:-Aadhaar Card खो गया है? घबराएं नहीं, UIDAI की इस वेबसाइट से मिनटों में ऐसे पाएं अपना नंबर!

Featured Video Of The Day
CBSE Answer Sheet Controversy: क्या छात्रों की आंसर शीट बदल गई थी? | CBSE Exam | Kachehri