नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए किन रूट्स में चलेंगी और किन्‍हें होगा फायदा?

PM मोदी ने आज पश्चिम बंगाल और असम में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. नई ट्रेनों से यात्रियों को किफायती लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा. इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्यों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 New Amrit Bharat Express Trains: पीएम मोदी 5 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

देश को आज फिर नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है. पश्चिम बंगाल और असम के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi will Flag off 5 New Trains) ने आज रविवार, 18 जनवरी को इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें खासतौर से पश्चिम बंगाल और असम के लिए सौगात है, जबकि इसका फायदा उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कई राज्‍यों को मिलेगा. PM मोदी ने कहा कि असम आकर उन्‍हें अलग तरह की ही खुशी मिलती है. उन्‍होंने यहां दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जबकि बताया गया कि पश्चिम बंगाल और असम से 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी. PM मोदी ने कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया. 

असम से 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें  

  • कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
  • डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस

नीचे देखिए वीडियो:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

प्रधानमंत्री बोले- असम आकर मिलती है खुशी

असम के कालियाबोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं. मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला था और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीबी से महसूस किया. मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है. ये धरती वीरों की धरती है, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की धरती है.'

उन्‍होंने कहा, 'पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में भी शामिल हुआ था. इस बार मुझे माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है. एक महीने पहले मैं विकास परियोजनाओं के लिए यहां आया था... ऐसे सभी अवसरों ने भाजपा सरकार के, ‘विकास भी विरासत भी' इस मंत्र को और मजबूत किया है.'

पश्चिम बंगाल (हुगली) से 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 

  • हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
  • सियालदह-वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस
  • संतरागाछी-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस

नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों से किन्‍हें फायदा? 

इन नई ट्रेनों से पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा. यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दैनिक यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो रही हैं. अभी देशभर में 34 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं. 5 नई ट्रेनों के शुरू होने से यह संख्या 39 हो जाएगी. असम और पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाली ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी. 

Advertisement

कई और रेल प्रोजेक्‍ट्स की शुरुआत 

प्रधानमंत्री जयरामबाटी-बरोगोपीनाथपुर-मयनापुर नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे. यह रेल लाइन तारकेश्वर-बिष्णुपुर नई रेल लाइन परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. नई रेल लाइन के साथ-साथ मयनापुर से जयरामबाटी के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी मिल चुकी है, जिसमें बरोगोपीनाथपुर में ठहराव होगा. इससे बांकुड़ा जिले के निवासियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. दैनिक यात्रियों, छात्रों और तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक किफायती और सुविधाजनक हो जाएगी. 

FAQ_EMBED

Featured Video Of The Day
Delhi Janakpuri Accident: हादसे वाली जगह पहुंचे मंत्री Ashish Sood..जानें अब तक हुआ क्या एक्शन ?