आज सुबह-सुबह बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम,इन राज्यों में हुआ सस्ता,जानें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today 8 October 2025 : दिल्ली,मुंबई,चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol and Diesel Rate Today 8 October 2025: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं.
नई दिल्ली:

Petrol And Diesel Prices In India: देश भर में आज 8 अक्टूबर 2025 को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

ऐसे में सुबह-सुबह गाड़ी में तेल भरवाने पहले यह जान लें कि आज देश के अलग-अलग शहरों में  पेट्रोल (Today Petrol Price) और डीजल (Today Diesel Price) किस भाव पर मिल रहा है. 

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today)

सरकारी तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 91.02 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा (Petrol-Diesel Rate Today)

बिहार यूपी में आज पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं.बिहार में पेट्रोल 1 पैसे बढ़कर 106.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल  1 पैसे बढ़कर 93.11 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.यूपी में  पेट्रोल  67 पैसे बढ़कर 95.55  रुपये प्रति लीटर और डीजल 68 पैसे बढ़कर 88.72  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा अरूणाचल, हिमाचल, केरल,नागालैंड औक तामिलनाडु में भी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई हैं.

Advertisement

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम

  • हरियाणा में पेट्रोल के दाम 33 पैसे घटकर 95.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर 88.22  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • झारखंड में पेट्रोल के दाम 46 पैसे घटकर 98.70  रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 93.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • ओडिशा में पेट्रोल के दाम 73 पैसे घटकर 101.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71 पैसे घटकर 93.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • राजस्थान में पेट्रोल के दाम 37 पैसे घटकर 105.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे घटकर 90.59 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • पंजाब में पेट्रोल के दाम 34 पैसे घटकर 97.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर 87.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • पश्चिम बंगाल में पेट्रोल के दाम  31 पैसे घटकर 105.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे घटकर 92.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें कैसे चेक करें?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं तो आप सरकारी तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर जाकर लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. इन कंपनियों के मोबाइल ऐप्स भी उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप कुछ ही सेकंड में अपने शहर में  पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump On Iran | Iran Israel War | ईरान की सरकार Trump संभालेंगे? | War News | Khamenei