पिछले 4 महीने से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आपके शहर में क्या है भाव?

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.51 प्रतिशत बढ़कर 90.49 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 83.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं. पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है.

Advertisement

आपके शहर में क्या है भाव?

* दिल्ली में पेट्रोल 96.72 (रुपए प्रति लीटर), डीजल 89.62 (रुपए प्रति लीटर)
* मुंबई में पेट्रोल 106.31 (रुपए प्रति लीटर), डीजल 94.27 (रुपए प्रति लीटर)
* कोलकाता में पेट्रोल 106.03 (रुपए प्रति लीटर), डीजल 92.76 (रुपए प्रति लीटर)
* चेन्नई में पेट्रोल 102.63 (रुपए प्रति लीटर), डीजल 94.24 (रुपए प्रति लीटर)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप
Topics mentioned in this article