बिजली कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? अब घर बैठे करें ऑनलाइन यह बदलाव

बिजली कनेक्शन में नाम चेंज करवाना है तो आप घर बैठे ही यह काम म‍िनटों में कर सकते हैं. चल‍िए आपको बताते हैं स्‍टेप बाय स्‍टेप क्‍या है तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस तरह बदलवाएं ब‍िजली कनेक्‍शन में अपना नाम.

Bijli Connection Name Transfer Process: क्या आप भी बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने की सोच रहे हैं, लेकिन लंबी-लंबी लाइन और बिजली विभाग के चक्कर काटने से घबरा रहे हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. मध्यप्रदेश में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने का काम पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है. जिससे घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कुछ मिनट में ही अप्लाई कर सकते हैं. इससे बेवजह भागदौड़ भी खत्म हो जाएगी. जानिए क्या है पूरा प्रोसेस.

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद का 2 घंटे का सफर अब होगा स‍िर्फ 30 म‍िनट में, 37 साल बाद बनेगा यमुना नदी पर पुल

ऑनलाइन नाम बदलवाने के लिए कहां जाएं

1. बिजली कनेक्शन में नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाना होगा.

2. वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आपको कई तरह की सर्विसेज दिखाई देंगी.

3. इन्हीं में एक ऑप्शन LT Other Services होता है.

4. इस पर टैप करके नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

बिजली कनेक्शन में नाम बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें.

2. 'LT Other Services' सेक्शन में जाएं.

3. 'Name Transfer' ऑप्शन पर क्लिक करें.

4. अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.

5. इस फॉर्म में आपको अपनी बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भरें.

6. इसमें पुराना नाम, नया नाम और कनेक्शन से जुड़ी बाकी डिटेल्स सही-सही भरें.

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

ऑनलाइन आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. इनमें आमतौर पर IVRS नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र शामिल होता है. ध्यान रखें कि सभी डॉक्यूमेंट्स साफ और साफ-सुथरे स्कैन में अपलोड हों, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो और प्रोसेस में देरी न आए.

कितना पैसा लगेगा और पेमेंट कैसे होगा

फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. इस OTP को डालकर आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होती है. इसके बाद नाम बदलवाने के लिए 170 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. पेमेंट पूरा होते ही आपका एप्लीकेशन सीधे बिजली विभाग के पास पहुंच जाता है.

कितने दिनों में नाम अपडेट हो जाता है

पेमेंट और आवेदन के बाद बिजली विभाग की ओर से जांच की जाती है. सब कुछ सही पाए जाने पर आपके बिजली कनेक्शन में नया नाम अपडेट कर दिया जाता है. आमतौर पर इसमें ज्यादा समय नहीं लगता और बिना किसी दफ्तर गए काम पूरा हो जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shivratri 2026: शिवरात्रि को देखते हुए UP के Muzaffarnagar में प्रशासन अलर्ट!|Meet Shop | NDTV India
Topics mentioned in this article