मतलब की बात : द‍िल्‍ली में शुरू हो गया नए राशन कार्ड बनने का काम, इस तरह करें अप्‍लाई और जान‍िए जरूरी न‍ियम

Ration Card In Delhi : सरकार ने लंबे समय से पेंडिंग पड़े पुराने आवेदनों को भी दोबारा रिव्यु करना शुरू कर दिया है, ताकि आवेदक जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ उन्हें दोबारा जमा कर सकें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1967 भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Ration Card : दिल्ली में नए राशन कार्ड के ल‍िए करें आवेदन.

Ration Card In Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए करीब 8 साल बाद नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के मुताबिक, नागरिक अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. सरकार ने लंबे समय से पेंडिंग पड़े पुराने आवेदनों को भी दोबारा रिव्यु करना शुरू कर दिया है, ताकि आवेदक जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ उन्हें दोबारा जमा कर सकें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1967 भी जारी किया गया है.

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर करना होगा आवेदन

नए नियमों के अनुसार, अब राशन कार्ड के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदक इन स्टेप्स की मदद ले सकते हैं- 

स्टेप 1 : ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं.

स्टेप 2 : अपनी user id और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. 

स्टेप 3 : “Apply Online” मेन्यू पर जाएं. 

स्टेप 4 : “Pending for Submission” सेक्शन में एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करें. 

स्टेप 5 : जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ एप्लीकेशन दोबारा सबमिट करें. 

दिल्ली में अभी 17 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के जरिए हर महीने करीब 73 लाख लोगों को 2000 राशन दुकानों से राशन दिया जाता है. सरकार ने फरवरी 2026 में दो लाख नए राशन कार्ड जारी करने की घोषणा भी की थी.

आवेदन के लिए ये डॉक्युमेंट्स जरूरी

राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड अनिवार्य होगा. अगर आधार कार्ड में दर्ज पता अलग है, तो दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र देना होगा. इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से जारी पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, पात्रता का शपथ पत्र और बिजली बिल की कॉपी भी जमा करनी होगी. अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की खाद्य आपूर्ति अधिकारी स्तर पर गहन जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर अधिकारी आवेदकों के घर जाकर वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं.

Advertisement

परिवार की सबसे बड़ी महिला होगी मुखिया

दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम, 2026 के तहत राशन कार्ड आवेदन में परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य को परिवार का मुखिया बनाया जाएगा. महिला सदस्य की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. अगर परिवार में कोई वयस्क महिला नहीं है, तो सबसे बड़े पुरुष सदस्य को अस्थायी तौर पर परिवार का मुखिया माना जाएगा. 

इनकम लिमिट बढ़ाई गई

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए एनुअल पारिवारिक इनकम लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया है. इससे अधिक परिवार अब राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे.

Advertisement

किन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड

सरकार की ओर से जारी नियमों के अनुसार, कुछ केटेगरीज के लोगों को राशन कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे. इनमें ए से ई केटेगरी की कॉलोनियों में जमीन या मकान के मालिक, इनकम टैक्सपेयर्स, चार पहिया व्हीकल रखने वाले, सरकारी कर्मचारी और दो किलोवाट से ज्यादा बिजली कनेक्शन वाले लोग शामिल हैं. सरकार का कहना है कि नए नियमों का मकसद जरूरतमंद परिवारों तक राशन सुविधा को पारदर्शी और बेहतर ढंग से पहुंचाना है.

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak को लेकर NTA के खिलाफ Delhi में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, भारी बवाल! | Breaking News
Topics mentioned in this article