आधार कार्ड असली है या नकली? इन 4 तरीकों से करें पहचान, फिर नहीं होगी साइबर ठगी

आज के समय में हर इंसान के पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है. ये हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है. मगर कैसे पहचाने ये असली है या नकली आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड असली है या नकली, ऐसे कीज‍िए पहचान.

How to identify fake aadhar card : आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह इसकी आवश्यकता होती है. लेकिन इसके साथ ही नकली आधार कार्ड के मामले भी बढ़ रहे हैं. अगर आपको किसी के आधार कार्ड की सत्यता पर डाउट है, तो आप कुछ तरीकों की मदद से पहचान सकते हैं कि ये आधार कार्ड असली है या नकली. आज के समय में लोग नकली आधार कार्ड बनाकर स्कैम कर रहे हैं. बहुत से लोग इस स्कैम में फंस चुके हैं. अगर आप भी किसी स्कैम में नहीं फंसना चाहते हैं, तो जान लें कैसे नकली आधार कार्ड की पहचान की जा सकती है.

ब‍िना अड़चन हो जाएगी जमीन की रज‍िस्‍ट्री, बस आपको चाह‍िए ये 5 डॉक्‍यूमेंट, काम हो जाएगा झटपट

क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करें

हर आधार कार्ड पर एक सुरक्षित QR कोड होता है. इसे जांचने के लिए अपने स्मार्टफोन में 'Aadhaar QR Scanner' ऐप डाउनलोड करें. जब आप कार्ड के QR कोड को स्कैन करते हैं, तो व्यक्ति का नाम, लिंग, जन्मतिथि और फोटो दिखाई देगी. अगर स्कैन करने पर डेटा मैच नहीं होता या कोड काम नहीं करता, तो कार्ड नकली होने की पूरी संभावना है. 

Photo Credit: Ajay Kumar Patel

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक 

आप ऑनलाइन भी आधार की सत्यता जांच सकते हैं. इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं. Check Aadhaar Validity ऑप्शन पर क्लिक करें. 12 अंकों का आधार नंबर और कोड दर्ज करें. अगर आधार असली है, तो स्क्रीन पर 'Aadhaar Verification Completed' लिखा आएगा और व्यक्ति की आयु सीमा (जैसे 20-30 वर्ष), लिंग और राज्य का विवरण दिखाई देगा.

फिजिकल सिक्योरिटी फीचर की जांच करें

असली आधार कार्ड की छपाई स्पष्ट होती है. धुंधली लिखावट, खराब फोटो क्‍वॉल‍िटी या कागज की खराब गुणवत्ता अक्सर नकली कार्ड की पहचान होती है. हालांकि, केवल दिखावट पर भरोसा न करें और डिजिटल सत्यापन जरूर करें.

ईमेल और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन

आप UIDAI वेबसाइट पर 'Verify Email/Mobile Number' सुविधा का उपयोग करके यह भी देख सकते हैं कि कार्ड के साथ जुड़ा मोबाइल नंबर सही है या नहीं.

किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार नंबर साझा करने से पहले उसकी रिलायबिलिटी जांच लें. सुरक्षा के लिए आप Masked Aadhaar का उपयोग भी कर सकते हैं, जिसमें आधार के केवल आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi के गद्दार वाले बयान पर Ravneet Singh Bittu का पलटवार, कहा- हाथ मिलाए मेरी जूती...
Topics mentioned in this article