Manjhawali bridge news : ग्रेटर नोएड रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, जी हां जल्द ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाना हो जाएगा एकदम आसान.जहां अभी फरीदाबाद पहुंचने में एक घंटा लगता है और सुबह शाम में जाएं तो करीब दो घंटे तक लग जाते हैं. पर अच्छी खबर ये ही है कि अब जल्द ही आप यह रास्ता सिर्फ 30 मिनट में तय कर लेंगे.दोनों शहरों के बीच 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. जैसे ही मंझावली ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा. एनसीआर के इन दोनों शहरों की दूरी कम हो जाएगी.
ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन इन हजारों लोगों को डेली जाम से जूझना पड़ता है. अभी दोनों शहरों में आने के लिए नोएडा और दिल्ली के रास्ते का इस्तेमाल ही करना पड़ता है. यह रास्ता लंबा तो पड़ता ही है, साथ ही इस पर जाम की वजह से समय ज्यादा लगता है. जाम से मुक्ति के लिए मंझावली में यमुना नदी पर ब्रिज बनाया जा रहा है. इस पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन अब इसमें तेजी आई है और जल्द ही कंस्ट्रक्शन पूरे होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
अभी तक ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने के लिए नहीं था सीधा रास्ता
- ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने के लिए अभी कोई सीधा रास्ता नहीं है.
- लोगें को दिल्ली, नोएडा, कालिंदी कुंज और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से घूमकर जाना पड़ता है.
- इन सभी रास्तों पर पीक ऑवर में जाम की समस्या आम है.
- नया रास्ता मंझावली ब्रिज के जरिये दोनों शहरों बीच सीधी कनेक्टिविटी बनाएगा.
- यह रास्ता न सिर्फ छोटा होगा, बल्कि जाम से भी मुक्ति दिलाएगा.
आखिर 37 साल क्यों लगे इस प्रोजेक्ट को
मंझावला ब्रिज को बनाने का प्रस्ताव साल 1989 में दिया था. तब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट ने इसकी नींव रखी थी, लेकिन, इसके बाद से ही भूमि अधिग्रहण सहित तमाम मुश्किलों की वजह से इसका निर्माण कार्य बार-बार अटकता गया. बता दें कि साल 2014 में हरियाणा ने अपनी तरफ के पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जबकि यूपी की तरफ का निर्माण हुआ नहीं है. पर अब यूपी सरकार ने अपनी तरफ के ब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्दी पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है.
तीन शहरों के लोगों के आवाजाही हो जाएगी आसान
- मंझावली पुल के बनने के बाद सिर्फ ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि नोएडा और गाजियाबाद में भी आना-जाना आसान हो जाएगा.
- ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद के रास्ते गुरुग्राम जाने के लिए भी इस पुल का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
- इस सड़क के निर्माण पर करीब 66 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है.
- अभी तक 70 फीसदी जमीन का अधिग्रहण भी पूरा हो चुका है, लेकिन शेष जमीन का अधिग्रहण करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.
- फिलहाल किसानों के साथ जमीन की कीमत को लेकर मोलभाव चल रहा है.














