Gold-Silver Prices: आज 10 जनवरी, शनिवार को क्‍या है सोने-चांदी का भाव, आगे दाम बढ़ेंगे या कम होंगे? 

आज 10 जनवरी, शनिवार के लिए सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (10 January 2026 Gold rates) 1,39,320 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,710 रुपये के करीब चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold-Silver Rates: 10 जनवरी, शनिवार को सोने-चांदी के दाम

सोना-चांदी (Gold Silver Prices) में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को जहां दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर सोना-चांदी में उछाल देखा गया. सोने की कीमत जहां अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपये के पार चला गया है. स्‍थानीय सर्राफा बाजार में तो सोने-चांदी के भाव और बढ़े हुए हैं. आज 10 जनवरी, शनिवार के लिए सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (10 January 2026 Gold rates) 1,39,320 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,710 रुपये के करीब चल रहा है. चांदी की बात करें तो स्‍थानीय सर्राफा बाजार में इसका भाव 2,48,900 रुपये/किलो तक पहुंच गया है. शादी-ब्‍याह के लिए या ऐसे भी, लोगों को गहने बनवाने तो और महंगे पड़ रहे है. 

सोना ऑल-टाइम हाई के करीब, चांदी उफान पर

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,349 रुपये बढ़कर 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि गुरुवार को 1,35,773 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. हाजिर बाजार में सोने का ऑल-टाइम हाई 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि 26 दिसंबर 2025 को देखा गया था. 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,25,604 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,24,368 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,842 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है. चांदी का दाम 6,982 रुपये बढ़कर 2,42,808 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,35,826 रुपये प्रति किलो था.

MCX और COMEX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया. सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,38,398 रुपये और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.19 प्रतिशत बढ़कर 2,48,657 रुपये पर पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चादी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया. सोने की कीमत 0.80 प्रतिशत बढ़कर 4,495 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 4.05 प्रतिशत बढ़कर 78.313 डॉलर प्रति औंस पर हो गई है.

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. कॉमेक्स पर सोना का सपोर्ट 4,450 डॉलर प्रति औंस है और रुकावट का स्तर 4,475 डॉलर प्रति औंस पर है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सोना 1,36,500 रुपये और 1,39,000 रुपये की रेंज में रह सकता है और वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने की दिशा तय करेंगे.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War:Donald Trump ने किया तबाही का एलान |Bharat Ki Baat Batata Hoon |Hormuz