Residential Plots In Ghaziabad : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 की शुरुआत की है. इस योजना के जरिए कुल 350 फ्री होल्ड रेजिडेंशियल प्लॉट्स का आवंटन किया जाएगा. इन प्लॉट्स का आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा. इन प्लॉट्स की कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होगी. यह क्षेत्र हाईवे, मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क से कनेक्टेड है.
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 11 मई 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 मई 2026
40 से 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध
इस आवासीय योजना में हर वर्ग के आवेदकों को ध्यान में रखा गया है. इसमें 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध हैं. प्राधिकरण ने सभी प्लॉट्स की दर 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है. इस हिसाब से 40 वर्ग मीटर के प्लॉट की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख और 200 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत करीब 70 लाख रुपये तक पहुंचती है. योजना में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को कुल अमाउंट का 10 फीसदी और आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी जमा करना होगा.
प्लॉट की कीमत और एरिया
भूखंड श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर) आवंटन दर (प्रति वर्गमीटर) अनुमानित कीमत (₹) भूखंडों की कुल संख्या
A 200 ₹ 35,000 ₹ 70,00,000 24
B 150 ₹ 35,000 ₹ 52,50,000 49
C 120 ₹ 35,000 ₹ 42,00,000 24
D 115 ₹ 35,000 ₹ 40,25,000 12
E 112.5 ₹ 35,000 ₹ 39,37,500 44
F 90 ₹ 35,000 ₹ 31,50,000 60
G 60 ₹ 35,000 ₹ 21,00,000 61
H 40 ₹ 35,000 ₹ 14,00,000 76
प्रोसेस और जरूरी डॉक्युमेंट्स
GDA ने इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी सिस्टम लागू किया है. आवेदन के लिए 10 रुपये के जनरल स्टाम्प पर नोटरी सर्टिफाइड एफिडेविट देना अनिवार्य है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
एक्स्ट्रा चार्ज और नियम
ब्रोशर के अनुसार, प्लॉट की कीमत पर 12 प्रतिशत फ्री होल्ड चार्ज और उस पर लागू जीएसटी अलग से देना होगा. इसके अलावा अगर प्लॉट कॉर्नर, पार्क फेसिंग या 18 मीटर या उससे ज्यादा चौड़ी सड़क पर स्थित है, तो उस पर 5-5 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाएगा. अगर किसी प्लॉट में ये सभी सुविधाएं शामिल हैं, तो अधिकतम 12 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.
टैक्स और दूसरी शर्तें
अगर आवंटित प्लॉट की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा होती है, तो आवंटी को कुल अमाउंट का 1 प्रतिशत TDS काटकर GDA के खाते में जमा करना होगा. इसके साथ ही रजिस्ट्री से पहले TDS सर्टिफिकेट सब्मिट करना भी अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी या आवेदन के लिए आप gdaghaziabad.in या janhit.upda.in पर जा सकते हैं.
बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आकर्षक आवासीय योजना
मधुबन बापूधाम योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है, जो मेट्रो, हाईवे, एक्सप्रेसवे और नमो भारत रैपिड रेल जैसे आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जुड़ी हुई है. इस वजह से यह योजना गाजियाबाद में निवेश और आवास दोनों के लिहाज से एक आकर्षक ऑप्शन मानी जा रही है.













