Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, बिहार-यूपी में हो गया सस्ता, जानें भाव

Petrol Diesel Price 9 July 2024: महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 44 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol Diesel Rate In India Today: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Update: देश भर में आज यानी 9 जुलाई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं. जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देश के कई राज्यों में  पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है. कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं.

ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.तो चलिए जान लेते हैं...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

राज्य स्तर पर बात करें तो आज  बिहार और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 12 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 11 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यूपी में पेट्रोल 19 पैसे घटकर 94.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे घटकर 87.57  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Advertisement

वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 44 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 43 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल डीजल की कीमतो में कटौती की गई है.

Advertisement

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव

आप  घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Rate Today in India) के रेट जान सकते हैं. इसके लिए अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. अगर BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम जान कर सकते हैं. वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
US Military Bases In Middle East तबाह? Iran Strikes से $800 Million का बड़ा नुकसान | Middle East War