दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 9 साल का इंतजार खत्म! अब चुटकियों में तय होगा मयूर विहार से AIIMS का सफर

क्या आप भी दिल्ली की सड़कों पर घंटों जाम में फंसकर परेशान हो चुके हैं? तो राहत की सांस लीजिए. मयूर विहार से एम्स को जोड़ने वाला बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर अब बनकर तैयार है. इस 3.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के खुलते ही पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच की दूरियां सिमट जाएंगी और आप 15 से 20 मिनट में सफर तय कर पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली का 'लाइफलाइन' प्रोजेक्ट तैयार: 30 जून को खुल जाएगा बारापुला फेज-3, जाम से मिलेगी मुक्ति
SOCIAL MEDIA

Barapullah extension 2026: दिल्ली के जाम में फंसकर अगर आपका भी 'बीपी' हाई हो जाता है, तो बस थोड़ा सा सब्र और रखिए. पूरे 9 साल के लंबे इंतजार के बाद, मयूर विहार से एम्स को जोड़ने वाला 'बारापुला फेज-3' फ्लाईओवर अब बनकर तैयार है. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के खुलते ही मयूर विहार से एम्स का सफर...जो पहले घंटों में सिमटता था, वो अब सिर्फ 15 से 20 मिनट का खेल रह जाएगा. आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका दिल्ली वालों को बरसों से इंतजार था, तो चलिए जानते हैं कि इस नए फ्लाईओवर में क्या खास है और यह आपकी जिंदगी में कैसे रफ्तार भरेगा.

Photo Credit: social media

अब जाम को कहें बाय-बाय (Delhi elevated flyover)

दिल्ली के उन लाखों लोगों के लिए यह किसी बड़ी जीत से कम नहीं है, जो रोज सुबह-शाम रिंग रोड और सराय काले खां के भयंकर जाम में अपना समय खपा रहे थे. मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक फैला यह 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट 30 जून तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-खुशखबरी: HP के बाद Bharat gas ने भी ग्राहकों के लिए शुरू की ये पुरानी सर्विस, अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर

9 साल की तपस्या और बजट का तड़का (Delhi traffic updates)

कहते हैं न कि 'देर आए, दुरुस्त आए', लेकिन इस प्रोजेक्ट का सफर बिल्कुल आसान नहीं था. साल 2014 में शुरू हुआ यह काम जमीन अधिग्रहण के पेंच और ढिलाई के चलते सालों तक ठंडे बस्ते में रहा. नतीजा यह हुआ कि बजट कई गुना बढ़ गया और आम जनता को जाम का दुख सहना पड़ा. अब इसकी जांच एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि देरी की असली जड़ कहां थी.

Advertisement

Photo Credit: social media

ये फ्लाईओवर है वाकई खास (Barapulla Phase 3 flyover)

यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि एक 'स्टेट ऑफ आर्ट' कॉरिडोर है. इसमें पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए अलग से जगह दी गई है, जो दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून लेकर आएगी. इसके शुरू होने से रोजाना करीब 2 टन CO₂ का उत्सर्जन कम होगा, (लगभग 30,000 पेड़ों जितनी मात्रा) जो पर्यावरण के लिहाज से भी एक बड़ी कामयाबी है. मयूर विहार से एम्स तक अब सिग्नल-फ्री सफर का मजा लीजिए.

ये भी पढ़ें:-फ्लाइट टिकट कैंसलेशन चार्ज पर सरकार सख्त, नए नियमों से आम यात्रियों को होगा फायदा
 

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: Mojtaba Khamenei 'इस्लामिक ब्लॉक' के बॉस बनेंगे? युद्ध का नया ऑर्डर सेट हो गया?