Maharashtra | Reported by: भाषा, Edited by: परिणय कुमार |बुधवार सितम्बर 11, 2019 10:41 PM IST महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल (Harshvardhan Patil) बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.