UK07 Rider ने डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की कार क्रैश, अनुराग बोले- मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना

 UK07 Rider Video: UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार को क्रैश कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल का हुआ एक्सीडेंट
नई दिल्ली:

यूट्यूबर और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें फैंस UK07 Rider के नाम से जानते हैं. वह एक कार क्रैश एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. दरअसल, यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह सुसाइड करने की कोशिश की थी या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह 200 से ज्यादा की स्पीड में गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनुराग डोभाल का इंस्टाग्राम लाइव वायरल

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल कहते हुए नजर आए कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं. मां अगले जन्म में प्यार दे देना बस. इसके बाद वह 200 की स्पीड में गाड़ी चलाकर डिवाइडर से टकराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्सीडेंट के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि क्या अनुराग डोभाल ठीक हैं? 

ये भी पढ़ें- UK07 Rider ने पत्नी को पीटा, अनुराग डोभाल के भाई का खुलासा, टॉर्चर के आरोपों पर बोले- उसने हम पर फर्जी केस किया

Advertisement

अनुराग डोभाल के विवाद के बारे में 

यूट्यूब पर अनुराग डोभाल का एक व्लॉग तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह इसे उनका आखिरी  बताते हुए नजर आए थे. वीडियो में अनुराग काफी इमोशनल नजर आए और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पसंद से शादी की थी, लेकिन उनके इस फैसले से परिवार खुश नहीं था. अलग जाति में शादी करने की वजह से घर में काफी विवाद हुआ और हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपने परिवार से दूरी बनानी पड़ी.

UK07 Rider के परिवार ने क्या कहा

अनुराग के आरोपों के बाद उनके भाई कलाम इंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के जरिए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अनुराग एकतरफा कहानी दिखा रहे हैं. कलाम ने दावा किया कि सारे सबूत उनके ब्रॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे बिना पूरी सच्चाई जाने इस विवाद में न पड़ें. आगे उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी.  वहीं यूट्यूबर की मां का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रितिका का रिश्ता मांगने उनके घर पहुंचती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उन्हें लड़की से कोई दिक्कत नहीं है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- UK07 Rider: अनुराग का 78 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए आखिरी वीडियो, दो घंटे तक रोते हुए बताया अपना दर्द

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Exclusive | एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार, देखें अंदर का नजारा! Noida International Airport