UK07 राइडर ने दी मौत को मात, ठीक होते ही अनुराग डोभाल हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव, फैंस से पूछा डाला ये सवाल

UK07 rider Anurag Dobhal Health Update:कार एक्सीडेंट के बाद अनूराग डोभाल ने अपनी चोटें दिखाते हुए फैंस से पूछा कि क्या वो नई जिंदगी की शुरुआत करें. उनका ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
UK07 राइडर अनुराग डोभाल का नया व्लॉग
नई दिल्ली:

कभी-कभी जिंदगी एक ही पल में सब कुछ बदल देती है, और अनूराग डोभाल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. बिग बॉस 17 से चर्चा में आए इस यूट्यूबर की जिंदगी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि फैंस भी सन्न रह गए. कार एक्सीडेंट के बाद जब वो अस्पताल से बाहर आए, तो उन्होंने सिर्फ अपने जख्म ही नहीं दिखाए, बल्कि दिल की बात भी खुलकर रख दी. अनूराग ने फैंस से पूछा कि क्या वो अपनी 'नई जिंदगी' की शुरुआत करें. उनका ये सवाल सिर्फ एक पोल नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन बन गया है.

एक्सीडेंट और अस्पताल तक का सफर

बताया जा रहा है कि अनूराग इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे और उसी दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और ICU में भर्ती करना पड़ा. फ्रैक्चर और कई चोटों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. अब वो घर लौट चुके हैं, लेकिन उस खौफनाक पल की यादें अभी भी ताजा हैं.

ये भी पढ़ें- UK07 Rider की ICU से आने के बाद बिगड़ी हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया- यूट्यूबर को हुआ इन्फेक्शन

Advertisement

सोशल मीडिया पर दिखाए जख्म

अनूराग ने सोशल मीडिया पर अपने जख्मों की तस्वीरें शेयर कीं. टांके और चोटों के निशान देखकर फैंस भावुक हो गए. लेकिन असली बात तब सामने आई जब उन्होंने एक पोल शेयर किया. उन्होंने पूछा कि क्या वो फिर से व्लॉगिंग शुरू करें या नहीं. फैंस के लिए ये सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि उनके फेवरेट क्रिएटर की वापसी का इंतजार बन गया है.

परिवार विवाद ने बढ़ाया ड्रामा

इस पूरी कहानी में ट्विस्ट तब आया जब अनूराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते को लेकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया. हालांकि उनके भाई ने इन बातों को खारिज कर दिया और इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया. इस विवाद ने मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया.

Advertisement

जिंदगी को बताया दूसरा मौका

अनूराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि वो जिंदा हैं. उन्होंने इसे भगवान का चमत्कार बताया और कहा कि ये उनकी नई जिंदगी है. अब वो इस नए सफर की शुरुआत कैसे करें, ये फैसला वो अकेले नहीं बल्कि अपने फैंस के साथ मिलकर लेना चाहते हैं. यही वजह है कि उनका ये कदम लोगों को और भी करीब ला रहा है.

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: US, ईरान, पाक की त्रिपक्षीय वार्ता से निकलेगा समाधान? |JD Vance
Topics mentioned in this article