स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में आ गया है . इस शो के पहले सीजन में ही इतनी कंट्रोवर्सियां बटोरी की लोग जहां एक तरफ इसे नापसंद करने लगे. वहीं दूसरी तरफ इसके फैंस भी बढ़ गए. वहीं अब इस शो का दूसरा सीजन आया, जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस शो में अब तक आलिया भट्ट, शरवरी, राघव जुयाल जैसे कई दूसरे मेहमान शामिल हो चुके हैं. वहीं अब इस शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही शो के मेहमानों को लेकर के लोग कंफ्यूज हो गए हैं.
क्या सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आएंगे?
अभी वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा को गेस्ट पैनल के तौर पर एक साथ बैठे हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये तीनों ही समय रैना के शो में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उनके शो कि तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: समय रैना ने पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में आलिया भट्ट को बुलाया, अब अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक
जब से ये वीडियो वायरल हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर ये तीनों एक साथ टेबल पर आएंगे तो मजा ही आ जाएगा.
इस वीडियो पर दर्शकों ने जमकर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, वाह! लीजेंड्स आ गए हैं.. ये शो नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है..वैसे समय रैना अच्छे पंच मारता है.
Wow ! Legends aa gaye..yeh show toh next level par pahunch gaya..vaise samay Raina makes good punches..
— Åjït păl Ărtíst ăctőr (modi ka parivar ) (@ajitishika) July 30, 2026
एक यूजर ने कहा कि, ये सही में मजेदार होगा अगर ये सब एक ही टेबल पर आ जाएंगे. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये AI है.
बता दे ंकि इस तरह के कई वीडियोज पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. कई लोग इस वीडियो को AI से बना हुआ बता रहे हैं. अब देखना होगा कि कल जब ये शो रिलीज होगा तब क्या होगा.
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का चौथा एपिसोड कब रिलीज होगा?
अब तक, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के तीन एपिसोड YouTube और Netflix पर रिलीज हो चुके हैं. हाल ही में, समय रेना ने शो का एक बोनस एपिसोड अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. जिसमें राघव जुयाल और निहारिका NM बतौर गेस्ट नजर आए थे. 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का चौथा एपिसोड रविवार को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा.