Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Promo: बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार इस बार खास होने वाला है. इसका कारण होस्ट सलमान खान का 27 दिसंबर को मनाया गया 59वां बर्थडे है, जिसके चलते बिग बॉस के इस सीजन के कंटेस्टेंट उन्हें सरप्राइज देते और जश्न मनाते नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले भाईजान घर में हुए इस हफ्ते के मुद्दों पर बात करते हुए दिखेंगे, जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है. क्लिप की शुरूआत में ईशा से उनके और शालीन के रिश्ते के बारे में सलमान खान बात करते नजर आते हैं. वहीं फनी बातें सीरियस तब हो जाती हैं जब अविनाश मिश्रा पर लगाए हुए इल्जामों पर कशिश कपूर से भाईजान बात करते हैं.
जैसा कि आप जानते हैं कि बीते कुछ एपिसोड में कशिश ने अविनाश ने आरोप लगाया कि वह ईशा संग रहते हुए उनके साथ लव ट्राएंगल बनाना चाहते हैं. लेकिन अविनाश ने इस बात से पूरी तरह इनकार किया है. इसी बारे में सलमान खान जब कशिश से बात करते हैं और कहते हैं कि आप फ्लर्ट करती हो तो वो फ्लर्टिंग लेकिन सामने वाला फ्लेवर कहता है तो वो एंगल है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
#WeekendKaVaar Promo- Salman teased Eisha with Shalin name and bashed Eisha & Kashishpic.twitter.com/dp0jk78VDH
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 27, 2024
इसके जवाब में कशिश कहती हैं, अविनाश ने कहा था कि मैं उसके पास एंगल बनाने आई थी. उसकी इस लाइन से मुझे दिक्कत थी. लेकिन सलमान कहते हैं, एंगल बनाने आप गई थीं मैडम. शुरुआत से तुमने इसे एक्ट की तरह किया है. जवाब में कशिश इस बात से इनकार करती हैं और अपनी बात रखने के लिए वक्त मांगती हैं. पर सलमान उन्हें मना कर देते हैं, जिस पर गुस्से में कशिश कहती हैं फाइन. एक्ट्रेस का एटीट्यूड देख सलमान खान गुस्से में नजर आते हैं और कहते हैं, ये मेरे साथ तो ये ट्राय करना भी मत.
इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने भी रिएक्शन दे दिया है और वह वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं