मुनव्वर फारुकी बने बेटी के पिता, बेबी गर्ल के जन्म पर शेयर की पहली फोटो, लिखा- घर में बरकत आई है

Munawar Faruqui Daughter: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का पहली शादी से एक बेटा है और वहीं उनकी पत्नी मेहजबीन की भी एक 10 साल की बेटी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुनव्वर फारुकी ने बेटी के जन्म पर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन और उनकी वाइफ मेहजबीन फारुकी पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं, जो कि बेबी गर्ल है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर 1 मई को पोस्ट शेयर किया, जिसमें बिना चेहरा दिखाए वह बेटी और वाइफ की अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, घर बरकत आई है. धन्य हूं. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखे. 

मुनव्वर फारुकी को सेलेब्स ने दी बधाई

मुनव्वर फारुकी के पोस्ट शेयर करने के बाद सभी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर करते हुए दिख रहे हैं. वरुण धवन, गौहर खान, मिस्टर फैसू, अवनीत कौर, रणवीर अलाहबादिया और अली गोनी ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी है. वहीं फैंस सोशल मीडिया पर इस पोस्ट और तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन, जो 90s में बने आदर्श पुत्र, हिंदी सिनेमा का बन गए हैं चहेता सितारा

Advertisement

2024 में की थी शादी

मुनव्वर फारुकी ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से मई 2024 में शादी की थी. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. वहीं कपल ने शादी की अनाउंसमेंट भी नहीं की थी. जबकि फराह खान के व्लॉग में मुनव्वर फारुकी ने दूसरी शादी पर खुलासा किया कि उनकी दूसरी शादी का फैसला बेटे माइकल के लिए प्यार था. उन्होंने कहा, जब मैं उसके साथ वक्त बिताता हूं तो मैं उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता. मुझे एहसास होता है कि उसे मेरी जरुरत है. उससे ज्यादा मुझे उसकी जरुरत है. वहीं इस अचानक शादी के पीछे एक पिता होने का कारण है. 

मुनव्वर-मेहजबीन के हैं दो बच्चे 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मुनव्वर फारुकी का पहली शादी से एक बेटा माइकल है. जबकि मेहजबीन भी 10 साल की बेटी की मां हैं. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मुनव्वर फारुकी आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ पति पत्नी औऱ पंगा को होस्ट करते हुए नजर आए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पापा से डरते थे आमिर खान, कहने पर बिना स्क्रिप्ट करने पर साइन की थी दो फिल्म, सुनना पड़ा था 3 घंटे लैक्चर

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price Hike: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट | Breaking News