मुंबई में बारिश बनी आफत, अशनूर कौर के करोड़ों के घर की बालकनी और लिविंग रूम में घुसा पानी, शेयर किया वीडियो

मुंबई की भारी बारिश में अशनूर कौर के करोड़ों के घर में पानी भर गया. एक्ट्रेस ने बालकनी और लिविंग रूम में पानी भरा हुआ वीडियो शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई की बारिश में अशनूर कौर की बालकनी और लिविंग रूम में पानी भर गया है
नई दिल्ली:

मुंबई में बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है. लेकिन यह कई लोगों के लिए आफत भी बन गई है. इसमें सेलेब्रिटी भी शामिल हैं. बिग बॉस की एक्ट्रेस अशनूर कौर के घर पानी भर गया है. इसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अशनूर कौर के घर की बालकनी और लिविंग एरिया में पानी भरा हुआ दिख रहा है, जिसे उनके घरवाले और हाउस हेल्प साफ करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया है. 

अशनूर कौर ने शेयर किया वीडियो

अशनूर कौर द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में बालकनी के पास फर्श पर पानी फैला और लिविंग एरिया में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. घर का स्टाफ वाइपर और सफाई के सामान का इस्तेमाल करके पानी को बाहर निकालते और उसे और ज्यादा फैलने से रोकते हुए दिखे. जब टीम पानी से भरी जगह को साफ करने का काम कर रही थी, तो कमरे में एक कालीन (कारपेट) लपेटा हुआ दिखाई दिया. 

ये भी पढ़ें- मुंबई में मानसून, झमाझम बारिश में भीगीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया

19 की उम्र में खरीदा था करोंड़ों का घर

टीवी इंडस्ट्री में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अशनूर कौर आज जाना माना नाम बन चुकी हैं. वहीं 19 साल की उम्र में घर खरीदा था. वहीं कहा जाता है कि घर की कीमत 4 करोड़ है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई थी. वहीं हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल में भी उन्होंने अपने घर के हर कोने की झलक दिखाई थी.

Advertisement

बिग बॉस 19 में हुई थी चर्चा

कुछ समय पहले रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अशनूर कौर में नजर आई थीं. जहां तान्या मित्तल ने उनके वजन पर सवाल उठाए थे और कमेंट किया था.  दरअसल, बिग बॉस 19 में उनके शरीर को लेकर कुछ आलोचनाएं हुई थीं, जिस पर हाल ही में उन्होंने शो के माहौल को लेकर सोहा अली खान से बातचीत में कहा, "शो का माहौल काफी टॉक्सिक था. घर के अंदर के लोगों की हिम्मत है कि वे कितने भी अच्छे दिखते हों, उन्हें फिर भी लगता है कि वे काफी अच्छे नहीं हैं और यह बहुत दुख की बात है.”

ये भी पढ़ें- कौन हैं श्रेया कालरा, जिन्होंने 42 के हर्षद चोपड़ा को कहा- कोई लड़की उसके जैसे लड़के से शादी करना नहीं चाहेगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
दालमंडी में प्रशासन की कार्रवाई, मस्जिद प्रबंधन ने खुद शुरू किया ध्वस्तीकरण
Topics mentioned in this article
Ashnoor Kaur
Mumbai Rain
Mumbai Flood
Tv News