दूरदर्शन की महाभारत के सुदामा का 38 साल बदला लुक, नेटफ्लिक्स की ताजा सीरीज में धांसू एक्टिंग, गारंटी है पहचान नहीं पाएंगे

बीआर चोपड़ा की महाभारत में सुदामा का रोल प्ले करने वाले इस चाइल्ड एक्टर सुमीत राघवन ने कई फिल्मों और सीरियल में अभिनय किया है. हाल ही में वो नेटफ्लिकस की सीरीज में नजर आए हैं. उनका नया लुक देखकर कई लोग उन्हें पहली नजर में पहचान भी नहीं पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाभारत का सुदामा, आज कर रहा है ये काम
नई दिल्ली:

80 और 90 के दशक में जब हर घर में टीवी नहीं होता था, सिर्फ एक चैनल जिस पर गिने-चुने शो आते हैं, जिसका इंताजर लोग पूरे हफ्ते करते थे. आज हम बात करेंगे साल 1988 में आए एक ऐसे ही टीवी सीरियल की जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया. हम बात कर रहे हैं बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' की जो अपने दशक के सबसे हिट शोज में से एक था. ये शो ऐसा था जिसने लोगों के दिलों मे जगह बनाई. ना सिर्फ धारावाहिक की कहानी बल्कि इसके किरदारों ने भी लोगों को अपना मुरीद बना लिया. आज हम बी.आर. चोपड़ा के सुपरहिट शो महाभारत में सुदामा का किरदार निभाने वाले 16 साल के एक्टर आज कहां पर हैं. 

महाभारत में सुदामा का किरदार निभाने वाला ये एक्टर मराठी स्टार बने और कई हिंदी सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. उन्होंने कई शो में ऐसे किरदार निभाए जिनको आज भी लोग बहुत याद करते हैं. 

अब कहां है महाभारत का सुदामा?

1988 में आई महाभारत में सुदामा का किरदार सुमीत राघवन ने निभाया था. उनकी मासूमियत और किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जब उन्होंने सुदामा का किरदार निभाया था तब वो महज 18 साल के थे. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल में काम किया और अपना नाम बनाया. 

ये भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

Advertisement

टीवी सीरियल में किया अभिनय

महाभारत के बाद सुमीत राघवन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया तू तू मैं मैं, संजीवनी, भगवान बचाए इनको में काम किया. लेकिन उनका किरदार "साराभाई वर्सेस साराभाई" से उनको एक अलग ही पहचान मिली. उन्होंने इस सीरियल में डॉ. साहिल साराभाई का किरदार निभाया था. सुमीत ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में थिएटर से की थी. टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया. हाल ही में वो नेटफ्लिकस पर आई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज चुंबक में भी नजर आए. सीरिज में उन्होंने धर्मेंद्र केजरीवाल का रोल प्ले किया. इसके अलावा वो फिल्मों जैसे घूम, मेरा नाम खान, बकेट लिस्ट जैसी फिल्मों और मराठी सीरियलों में भी काम किया. 

सुमीत राघवन ने साल 1996 में मशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस चिन्मयी सर्वे से शादी करी थी. उनके दो बच्चे हैं नीरज और दीया. 

Advertisement
Topics mentioned in this article
Mahabharat
Sudama
Sumeet Raghvan
Chumbak