Bigg Boss 20 Eviction: माही विज नहीं इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, फिनाले से 3 हफ्ते पहले शॉकिंग इविक्शन

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 के फिनाले से 3 हफ्ते पहले उस कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबरे हैं, जो पिछले काफी समय से चर्चा का विषय घर में और बाहर बनी हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Love Gill evicted frim Bigg Boss 20 Eviction बिग बॉस 20 से बाहर हुईं लव गिल

बिग बॉस 20 का लेटेस्ट वीकेंड का वार धमाकेदार रहा. जहां काजी तौकीर को सलमान खान ने उनके डबल मिनिंग जोक्स और बिहेवियर पर खरी खोटी सुनाई तो वहीं कनिका मान को आइना दिखाया. इसके साथ ही बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार उस मोड़ पर खत्म हुआ जब घरवालों को गुल्लू और स्काउट ओपी की बातचीत दिखाई गई, जो उन्होंने लव गिल के बारे में की थी. लेकिन इस बीच शो से जुड़ी एक शॉकिंग इविक्शन की डिटेल सामने आई है. वहीं फिनाले से 3 हफ्ते पहले माही विज नहीं उस कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है, जिसकी चर्चा कई हफ्तों से हो रही है. यह चौंकाने वाला इविक्शन दर्शकों के लिए भी किसी शॉक से कम नहीं है. 

बिग बॉस 20 से बाहर हुईं लव गिल? 

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट अपडेट देने वाले एक्स पेज बिग बॉस तक ने जानकारी दी है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं लव गिल हैं, जिनकी वीकेंड पर वार पर चर्चा हुई. हालांकि ट्वीट में साफ किया गया है कि वह घर से बाहर हुई हैं या सीक्रेट रूम गई हैं. इसकी जानकारी नहीं है. इस पोस्ट को देखते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, अब 15 दिन में कौनसा सीक्रेट रूम भाई. यह मेकर्स की बहुत ही घटिया मूव है. दूसरे यूजर ने लिखा, भगाओ इस वाहियात लड़की को. मैंने बिग बॉस 20 को कुछ हफ्ते से देखना छोड़ दिया है इस लड़की की वजह से. 

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां

Advertisement

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेशन जोन में माही विज, लव गिल, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, गुल्लू और स्काउटओपी शामिल थे, जिसके बाद कहा जा रहा था कि माही विज को कम वोट्स मिले हैं, जिसके बाद उनके शो से बाहर होने के चांस ज्यादा हैं. लेकिन अब लव गिल के इविक्ट होने से कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है.  

Advertisement

लव गिल के बारे में 

पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल सीजन की शुरुआत में ‘फैंस का फैसला' वोटिंग के जरिए घर में एंट्री पाई थीं. घर में उन्होंने कई बार ड्रामा और रोमांटिक एंगल (खासकर गुल्लू के साथ) से सुर्खियां बटोरीं. कई कंटेस्टेंट्स और दर्शकों ने उनके गेमप्ले को लेकर सवाल उठाए. जबकि स्काउट ओपी के साथ उनके रिश्ते की पूरे सीजन में चर्चा रही. 

ये भी पढ़ें- इश्क को सलाम करता गाना, 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया, शादी या पार्टी का है रोमांटिक एंथम  

Featured Video Of The Day
कैलाश खेर संग काशी दर्शन
Topics mentioned in this article
Bigg Boss 20
Salman Khan
Love Gill
Bigg Boss 20 Eviction

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं