41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, सिंगापुर के बिजनेसमैन संग करेंगी क्रिश्चियन वेडिंग

इश्माएल ने छुट्टियों के दौरान विंगेट को प्रपोज किया. "जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं.  अंदरूनी सूत्रों का यह भी दावा है कि शादी की तैयारियां पहले से ही चल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
41 की उम्र में दूसरी बाद दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट
नई दिल्ली:

 एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी की प्लानिंग कर रही हैं. कुछ समय से दोनों अपने रिश्ते को लेकर ऑनलाइन चर्चा में थे. शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने देखा कि विंगेट ने शादी के डांस वाले एक रील पर कमेंट किया और शादी से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो किया. इस एक्टिविटी से फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई. वहीं, एक सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि एक्ट्रेस और इश्माएल काफी समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं. दोनों ही शादी की प्लानिंग पर बातचीत कर रहे हैं.

क्या जेनिफर की हो गई है सगाई?

सोर्स के मुताबिक, इश्माएल ने छुट्टियों के दौरान विंगेट को प्रपोज किया. "जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं.  अंदरूनी सूत्रों का यह भी दावा है कि शादी की तैयारियां पहले से ही चल रही हैं. बताया जा रहा है कि विंगेट वेंडर्स को शॉर्टलिस्ट कर रही हैं, शादी से जुड़ी तैयारियों में लगी हैं. वहीं वह सेलिब्रेशन के लिए एक डिटेल्ड मूड बोर्ड तैयार कर रही हैं. हालांकि विंगेट या इश्माएल में से किसी ने भी इन रिपोर्ट्स पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें-  अक्षय कुमार ने 15 साल से नहीं खाया समोसा, मलाइका -करीना को है घी पसंद, जानें सेलेब्स की डाइट

कब हो सकती है शादी?

सोर्स का दावा है कि कपल शादी के लिए कई तारीखों पर विचार कर रहा है. सितंबर-अक्टूबर में शादी की चर्चा हो रही है, हालांकि दिसंबर-जनवरी में भी हो सकती है. शादी ईसाई रीति-रिवाजों से होगी और अभी वेन्यू की तलाश चल रही है. सोर्स के अनुसार, विंगेट के कई करीबी दोस्त को इसके बारे में पहले से पता है. उनके करीबी दोस्त हरलीन सेठी और जेनेलिया डिसूजा उनके करीबी दोस्तों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, संडे को हुई धुआंधार कमाई

Advertisement

करण वाही से जुड़ा था नाम

बता दें कि कुछ समय पहले अफवाह उड़ी थी कि जेनिफर विंगेट और करण वाही डेट कर रहे हैं. दोनों की शादी की खबरें भी आई थी.  हालांकि, वाही ने इन अफवाहों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया था. विंगेट की शादी पहले करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. दोनों की मुलाकात टीवी सीरीज 'दिल मिल गए' में काम करने के दौरान हुई थी. उन्होंने 2012 में शादी की और दो साल बाद अलग हो गए.  फिलहाल, न तो विंगेट और न ही इश्माएल ने शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है.
 

Featured Video Of The Day
Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस से मिली लोगों को बड़ी राहत
Topics mentioned in this article
Jennifer Winget
Jennifer Winget News
Jennifer Winget Wedding
Jennifer Winget Wedding Post
Jennifer Winget Latest Photo Viral