20 साल तक इस हॉरर शो ने घर-घर में फैलाई दहशत, किले में भटकती थी आत्मा, कांप उठती थी रूह, IMDb पर 8.9 रेटिंग

31 साल पहले एक ऐसा शो टीवी पर प्रसारित हुआ, जिसने लोगों को डराया और घर-घर में पहचान बना ली. आज उस शो का नाम ही काफी है आपको उन डरावनी लेकिन खूबसूरत यादों में ले जाने के लिए. इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी और 2015 तक इसका प्रसारण कई सीजन्स में हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
20 साल तक इस हॉरर शो ने घर-घर में फैलाई दहशत
नई दिल्ली:

आजकल हॉरर फिल्मों का दौर चल रहा है. स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 के बाद अब ऑब्सेशन और 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट'  जैसी फिल्मों का बोलबाला है. लोगों को डरावनी कहानियां पसंद आ रही हैं और इनका रोमांच उन्हें लुभा रहा है. लेकिन ये नई बात नहीं है कि हॉरर कंटेंट में लोग इतनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. सालों पहले से ही ये लोगों का फेवरेट सब्जेक्ट बना हुआ है. 31 साल पहले एक ऐसा शो टीवी पर प्रसारित हुआ, जिसने लोगों को डराया और घर-घर में पहचान बना ली. आज उस शो का नाम ही काफी है आपको उन डरावनी लेकिन खूबसूरत यादों में ले जाने के लिए. इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी और 2015 तक इसका प्रसारण कई सीजन्स में हुआ.

यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram box office collection day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने यशोदा, घाटी, द गर्लफ्रेंड की ओपनिंग को पछाड़ा, पहले दिन कमाए 10 करोड़

कौन सा है वो शो?

हम बात कर रहे हैं सोनी टीवी के पॉपुलर हॉरर शो ‘आहट' की. अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो ये आपका भी फेवरेट शो होगा. शो की शुरुआत 5 अक्टूबर 1995 को हुआ थी और 4 अगस्त 2015 तक टेलीकास्ट हुआ. यानी 20 सालों तक ये शो प्रसारित हुआ और सबका फेवरेट बना रहा. इस शो के हर एपिसोड में अलग-अलग डरावनी कहानियां दिखाई जाती थीं, जो लोगों को ऐसा बांधती कि एपिसोड खत्म होने के पहले लोग अपनी जगह से टस से मस नहीं होते थे.

शो की खासियत

इस शो में ओम पुरी, मंदिरा बेदी, टॉम ऑल्टर, आशुतोष राणा, शिवाजी साटम और वीरेंद्र सक्सेना ने काम किया था. पहले सीजन के बाद, हर कहानी पैरानॉर्मल एक्टिविटी के अलग-अलग पहलुओं पर केंद्रित थी, जैसे भूत, जॉम्बी, साये, मरे हुए लोग, बुरी आत्माओं के कब्जे वाली चीजें और जादूगर, चुड़ैल वगैरह. हर एपिसोड की नई कहानी दर्शकों को बांधे रखती थी. बच्चों से बड़ों तक का ये फेवरेट बन गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ग्राउंड में बैठते थे शाहरुख तो बिग बी करते थे ये काम, 8 महीने कथक- भरतनाट्यम सीखने के बाद मिला रोल, प्रीती झांगियानी ने बताया'मोहब्बतें'से जुड़े मजेदार किस्से

अब कहां देख सकते हैं आहट?

पहले, दूसरे और पांचवें सीजन के एपिसोड आधे घंटे के थे, जबकि तीसरे, चौथे और छठे सीजन के एपिसोड एक घंटे के थे. आप आज भी इसके कुछ एपिसोड्स यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव पर भी इसे देखा जा सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी '140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं'
Topics mentioned in this article
Aahat Trivia
Aahat
Aahat Episode
Aahat Horror Show
Aahat Old Episodes 1995 Download