हिमेश रेशमिया की इंडियन आइडल में धमाकेदार वापसी, 21 साल पुराने गाने से बांधा समा, अभिजीत सावंत-सलमान अली की भी दिखाई झलक

इंडियन आइडल के मंच पर अभिजीत सावंत, सलमान अली, ऋषि सिंह के साथ शो के लेजेंड्स की वापसी होने वाली है, जिसमें जज के रूप में हिमेश रेशमिया का कमबैक भी होने वाला है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंडियन आइडल में हिमेश रेशमिया और अभिजीत सावंत की वापसी होगी
नई दिल्ली:

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के नए सीजन में लेजेंड्स की वापसी होने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो के साथ शेयर की है. दरअसल, 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' जल्द आने वाला है, जिसके पहले प्रोमो में जानी-पहचानी आवाजें नजर आ रही हैं. इनमें अभिजीत सावंत, सलमान अली, ऋषि सिंह का नाम शामिल है. जबकि हिमेश रेशमिया का दमदार कमबैक भी देखने को मिला, जो उन्होंने 21 साल पुराना गाना गाकर किया. फैंस इस प्रोमो को देखकर इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं. 

इंडियन आइडल में जज बनकर लौटे हिमेश रेशमिया

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव (Sony LIV) पर जल्द आने वाले 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' का पहला प्रोमो लॉन्च किया, जिसकी शुरुआत जज के तौर पर हिमेश रेशमिया की वापसी से होती है. अपने 2005 के हिट गाने 'आशिक बनाया आपने' पर एंट्री करते हुए, हिमेश मंच पर पुरानी यादें ताजा करते हुए  नजर आते हैं और कहते हैं, "यह शो वह इतिहास रचने वाला है... जो अब तक नहीं हुआ."

ये भी पढ़ें- द वन के छठ गीत को सुन गदगद हुए फैंस, शारदा सिन्हा की आवाज ने किया इमोशनल, फैंस बोले- इसी के लिए फिल्म देखेंगे

Advertisement

लीजेंड्स की होगी वापसी 

प्रोमो में सलमान अली, मो. दानिश, प्राजक्ता शुक्रे, अमित सना, सायली कांबले, अभिजीत सावंत, अंशिका चोनकर और ऋषि सिंह जैसे गायक नजर आ रहे हैं, जिन्हें इंडियन आइडल के लिए जाना जाता है.  इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है. एक यूजर ने लिखा, हिमेश रेशमिया की वापसी. द लीजेंड. द रॉकस्टार. दूसरे यूजर ने लिखा, हम जरुर देखेंगे रॉकस्टार हिमेश रेशमिया जज के रूप में वापसी करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- 92 अवॉर्ड जीतने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाली 26 साल पुरानी फिल्म, 2000 में 7 गानों से सुपरस्टार का डेब्यू किया सुपरहिट

Advertisement
Featured Video Of The Day
चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर जारी विवाद पर क्या बोले पूर्व CEC ओपी रावत?
Topics mentioned in this article
Himesh Reshammiya
Indian Idol
Abhijeet Sawant
Aashiq Banaya Aapne