4 सीजन 40 एपिसोड, रात होते ही इस शहर में निकल आते हैवान, प्राइम वीडियो की ये हॉरर सीरीज कर देगी हैरान

प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक हॉरर सीरीज ने कहर बरपा रखा है. इसके चार सीजन हैं और 40 एपिसोड. एक बार शुरू किए तो देखना बंद नहीं करेंगे क्योंकि रात होते ही इस शहर में निकल आते हैं हैवान.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
4 सीजन 40 एपिसोड, प्राइम वीडियो पर इस हॉरर सीरीज की जबरदस्त डिमांड
IMDb
नई दिल्ली:

अगर आपको वेब सीरीज देखना पसंद है और आपकी फेवरेट लिस्ट में डार्क, स्ट्रेंजर थिंग और लॉस्ट जैसी मिस्ट्री और हॉरर वेब सीरीज शामिल हैं, तो फ्रॉम आपके लिए एक परफेक्ट बिंज वॉच सीरीज साबित हो सकती है. अगर आप भी लंबी वेब सीरीज की तलाश मे हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. साल 2022 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई फ्रॉम को दुनिया की सबसे फेमस हॉरर-मिस्ट्री सीरिजों में से एक में गिना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके हर सीजन में आपको एक अलग ही एंगल देखने को मिलेगा और इसका रहस्य गहराता जाएगा. 

हालांकि हर सीजन के आने में जो गैप है और हर एपिसोड हर हफ्ते आता था, जिसकी वजह से ये थोड़ी बोरिंग और नए एपिसोड के आने पर पुराने का गैप लंबा होने की वजह से इसको समझने में थोड़ा समय लगता है. कहीं-कहीं पर ये काफी स्लो और बोरिंग भी लगी, लेकिन इसके बाद भी इसमें आए अलग-अलग रहस्यों ने लोगों को बांधे रखा. हर एपिसोड और सीजन की एंडिंग आने वाले एपिसोड के लिए मन में एक जिज्ञासा बनाए रखती है. 

क्या है फ्रॉम की कहानी?

ये कहानी है एक ऐसे रहस्यमयी छोटे शहर की है जहां पहुंच जाने पर उस शहर से कोई कभी वापस नहीं जा पाता है. इस शहर से बाहर निकलने के लिए कोई भी रास्ता चुनो लेकिन वापस वो आपको उसी जगह पर ले आता है. हालांकि दिन में ये शहर बिल्कुल नॉर्मल लगता है, लेकिन रात होते ही जंगल से आते हैं इंसानों जैसे दिखने वाले जीव, जो लोगों को बेरहमी से मार देते हैं. 

इनसे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि, सूरज डूबने से पहले घर के अंदर आ जाओ और दरवाजे पर एक खास तावींज लगा देना. यहीं से शुरू होती है शहर से निकलने की जद्दोजहद और उन रहस्यों की तलाश, जो इस जगह को दुनिया की सबसे डरावनी जगह बना देते हैं. 

Advertisement

सीरीज में लीड रोल

  • हेरोल्ड पेरिनो 
  • कैटलिना सैंडिनो मोरेनो
  • इयोन बेली
  • डेविड आल्पे
  • स्कॉट मैकॉर्ड
  • एलिजाबेथ सॉन्डर्स

IMDb में इस सीरिज की रेटिंग 7.8/10 है.

क्या है पहले सीजन में (फ्रॉम सीजन 1)

FROM का पहला सीजन 20 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया था. इस सीजन में कुल 10 एपिसोड थे. 

कहानी

पहले सीजन में मैथ्यूज फैमिली रोड ट्रिप पर निकलते हैं और उसी दौरान एक गिरे हुए पेड़ की वजह से उनका रास्ता बदल जाता है. जिसके बाद वो एक रहस्यमयी शहर में पहुंच जाते हैं. जिसके बाद काफी कोशिशें करने के बाद भी वो शहर से बाहर नहीं निकल पाते हैं. जिसके बाद उस शहर में रहने वाले लोगों से बात करते हैं, कंफ्यूज होते हैं लेकिन आखिर में मान जाते हैं कि उनका यहां से निकलना नामुमकिन है. इस शहर में बॉयड एक अनौपचारिक नेता होता है, जो शहर में रहने वाले लोगों को उन राक्षसों से बचाने का काम करता है. 

ये भी पढ़ें: IMDb रेटिंग 7.5, हर एपिसोड में है हिला देने वाला सस्पेंस, OTT पर जमकर देखी जा रही है प्रकाश राज की ये वेब सीरीज

Advertisement

इस सीजन को देखने के बाद मन में कई तरह के सवाल आते हैं, जैसे-

  • आखिर ये शहर बना कैसे?
  • ये राक्षस कौन हैं और कहां से आए हैं?
  • इस शहर के पेड़ों में क्या शक्ति है?
  • बच्चों को अजीब आवाजें क्यों सुनाई देती हैं?
  • Victor को इन सबके बारे में इतना सब कुछ कैसे पता है?

सीजन का अंत होता है Tabitha के घर के नीचे मिली सुरंगों के साथ, जहां पर वो जीव दिन के समय सोते हैं. इसके साथ ही बॉयड जंगल में मॉर्टिन नाम के एक आदमी से मिलता है, जहां से इसकी कहानी को पूरी तरह से बदल जाती है. 

फ्रॉम का दूसरा सीजन ( फ्रॉम सीजन 2)

फ्रॉम का दूसरा सीजन 23 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था. इस सीजन में भी 10 एपिसोड थे. अब आते हैं इसका कहानी पर. दूसरे सीजन में अगर आपको सवालों के जवाब मिलेंगे तो ऐसा कहना थोड़ा सा गलत होगा. दूसरे सीजन में इसकी मिस्ट्री और भी ज्यादा बढ़ जाती है. क्योंकि इस बार शहर में एक नई बस आती है, जिसके बाद इसमें कई नए किरदार जुड़ जाते हैं. बॉयड के शहर में कई रहस्यमयी कीड़े आ जाते हैं. मार्टिन भी शहर के खतरे के बारे में कुछ राज बताता है. इस दौरान कुछ लोगों को अजीब से सपने आने लगते हैं. 

वहीं तबीथा सुरंगों और बच्चों के रहस्य को समझने की कोशिश करती है. जेड को भी अलग-अलग विजन नजर आने लगते हैं. इसके साथ ही विक्टर की पास्ट लाइफ को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. 

बॉयड एक राक्षस को मार देता है, और तबीथा शहर से बाहर निकल जाती है और एक अस्पताल में अपना आंखें खोलती है. ये इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट होता है कि क्या सच में इस शहर से बाहर निकला जा सकता है? 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बिग बॉस को टक्कर देने आया Bhojpuri Bawaal, काजल राघवानी का आम्रपाली दुबे पर हमला, कर दी सारी हदें पार

फ्रॉम का तीसरा सीजन ( फ्रॉम सीजन 3)

FROM का तीसरा सीजन 22 सितंबर 2024 को रिलीज हुआ था. इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे. ये सीजन भी अपने साथ कई नए रहस्य लेकर आया. अगर आपको लग रहा है कि इस सीजन में इस शहर की मिस्ट्री सॉल्व हो जाएगी तो आप बिल्कुल गलत है. बल्कि ये सीजन पूरी तरह जवाब देने के बजाय रहस्यों को और गहरा कर देता है.

Advertisement

तीसरे सीजन में तबीथा असली दुनिया में विक्टर के पिता हैनरी से मिलती है. दोनों मिलकर इस मिस्ट्री से भरे शहर को समझने की कोशिश करते हैं. वहीं दूसरी तरफ उस शहर का हालात खराब होने लगते हैं. बॉयड मानसिक तौर पर टूटने लगता है. फातिमा के साथ अजीब घटनाएं होती हैं और वहीं जेड को मिले कुछ संकेत बताते हैं कि ये शहर कई पीढ़ियों पुराना है.

इस सीजन का अंत होता है कई बड़े खुलासों के साथ, लेकिन इसके साथ ही कुछ नए सवाल भी. 

फ्रॉम का चौथा सीजन ( फ्रॉम सीजन 4)

सीरीज का चौथा सीजन इसी साल 19 अप्रैल को रिलीज हुआ है.  इसमें कहानी सीजन 3 के बाग से सीधे आगे बढ़ती है. शहर के रहस्य, “फारअवे ट्रीज़”, बच्चों और ये शहर कैसे बना है इसको लेकर के इस सीजन में खुलासा किया गया है. 

क्यों लोगों को आ रही पसंद?

इसके हर एपिसोड में एक अलग ही थ्रिल देखने को मिलता है. हर एपिसोड हॉरर और साइकोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके साथ ही फिल्म की मजेदार सिनेमैटोग्राफी, बेहतरीन एक्टिंग है.

Featured Video Of The Day
छात्र हिंसा पर अन्ना हजारे ने जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
Topics mentioned in this article
Television
Entertainment
Web Series
Amazon Prime
Bollywood