रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण रिलीज होने में बस 3 दिन बाकी है. फिल्म 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. इसका बजट काफी समय से चर्चा में है, जो कि 4000 करोड़ है. हालांकि जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तब से इसकी दूरदर्शन की रामायण से तुलना की जा रही थी. हालांकि 1987 में आई रामायण के राम यानी अरुण गोविल, रणबीर कपूर की रामायण में दशरथ के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे, जिसके चलते दोनों के बीच कनेक्शन बन गया है. लेकिन आज हम आपको 80 के दशक में आई रामायण और 2026 की रामायण के कास्ट की फीस और बजट की जानकारी देने जा रहे हैं...
4000 करोड़ की रामायण की कास्ट की फीस
एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, रामायण के कास्ट की फीस इस प्रकार है...
राम- रणबीर कपूर ने इस किरदार को निभाने के लिए 75 करोड़ रुपए लिए हैं.
रावण- रावण के किरदार के लिए यश ने फीस नहीं ली है. हालांकि वह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, जिसके चलते फीस की बजाय उनकी कमाई में हिस्सेदारी रहेगी.
लक्ष्मण- टीवी एक्टर रवि दुबे ने लक्ष्मण के किरदार के लिए 3 करोड़ की फीस ली है.
सीता- साई पल्लवी ने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ की फीस ली है.
हनुमान- सनी देओल, जो फिल्म का खास हिस्सा हैं. उन्होंने हनुमान के रोल के लिए 20 करोड़ की फीस ली है.
कैकई- कैकई के किरदार के लिए लारा दत्ता ने 25 लाख रुपए फीस ली है.
मंदोदरी- रामायण में काजल अग्रवाल का किरदार मंदोदरी का है, जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए लिए हैं.
शूर्पणखा- रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल के लिए चर्चा में हैं, जिन्होंने 1.5 करोड़ की फीस ली है.
विद्युतजीह्व- इस किरदार के लिए विवेक ओबरॉय ने कोई फीस नहीं ली है.
इसके अलावा कुणाल कपूर ने 30 लाख, अनुपम खेर ने 50 लाख और राघव जुयाल ने 1 करोड़ की फीस रामायण के लिए ली है.
ये भी पढ़ें- कुमार सानू का भोजपुरी गीत, बेटी की विदाई और मां की ममता को मोनालिसा ने दिखाया, आज भी है फेवरिट
दूरदर्शन की रामायण की कास्ट फीस
1987 में आई रामानंद सागर की रामायण टीवी के पॉपुलर शोज में से एक रहा है, जिसे दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था. शो के एक एपिसोड की लागत उस समय 9 लाख रुपए बताई जाती है, जिसके कुल 78 लाख एपिसोड थे. आइए आपको बताते हैं इस शो के किरदारों को कितनी फीस मिली थी.
भगवान राम- अरुण गोविल को 80 के दशक में एक एपिसोड के 40 लाख रुपए दिए गए थे.
हनुमान- दारा सिंह को हनुमान के रोल में देखा गया, जिन्हें 35 लाख की फीस दी गई थी.
रावण- अरविंद त्रिवेदी को रावण के रोल के लिए 30 लाख रुपए दिए गए थे.
लक्ष्मण- सुनील लहरी को 25 लाख की फीस दी गई थी.
सीता- दीपिका चिखलिया को माता सीता के रोल के लिए केवल 20 लाख रुएप दिए गए थे.
ये भी पढ़ें- किंग का पहला रोमांटिक गाना तू मिल जाए रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं